NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जन्मदिन विशेष: विराट कोहली की 5 सर्वश्रेष्ठ वनडे पारियों के बारे में जानिए 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: विराट कोहली की 5 सर्वश्रेष्ठ वनडे पारियों के बारे में जानिए 
    विराट कोहली वनडे क्रिकेट में चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    जन्मदिन विशेष: विराट कोहली की 5 सर्वश्रेष्ठ वनडे पारियों के बारे में जानिए 

    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 05, 2023
    10:31 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली रविवार (5 नवंबर) को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    कोहली ने अपने क्रिकेट करियर खासकर वनडे क्रिकेट में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

    वर्तमान विश्व कप में भी उनकी फॉर्म टीम के लिए उपयोगी रही है। उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट करियर में 5 बार 150 से अधिक की पारियां खेलीं हैं।

    आइए उनके जन्मदिन के विशेष अवसर पर उनकी श्रेष्ठ 5 पारियों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    183 बनाम पाकिस्तान, 2012 

    वनडे में कोहली की सर्वश्रेष्ठ पारी कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली थी।

    उन्होंने वर्ष 2012 में बांग्लादेश में आयोजित हुए एशिया कप के एक अहम मुकाबले में 183 रन की पारी खेली थी।

    उस पारी में उन्होंने 123.65 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 148 गेंदों में 183 रन बनाए थे। उस पारी में उन्होंने 22 चौके और 1 छक्का जमाया था।

    भारत (330/4) ने उस मुकाबले में पाकिस्तान (329/6) 6 विकेट से हराया था।

    #2

    166* बनाम श्रीलंका, 2023 

    कोहली ने इसी साल अपने वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी।

    उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 150.91 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 166* रन बनाए थे। उस पारी में 13 चौके और 8 छक्के शामिल थे।

    उस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को रिकॉर्ड अंतर (317) से शिकस्त दी थी।

    भारत ने पहले खेलते हुए 390/5 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका 22 ओवर में 73 रन पर ऑलआउट हो गया था।

    #3

    160* बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2018 

    दाएं हाथ के बल्लेबाज कोहली ने सेना देशों में भी अपने बल्ले से गहरी छाप छोड़ी है।

    उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2018 में भारत की जीत में अहम योगदान देते हुए उपयोगी पारी खेली थी।

    कोहली की नाबाद 160 रन की पारी की बदौलत भारत ने पहले खेलते हुए 303/6 रन बनाए थे।

    इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका घर में खेलने के बावजूद 40 ओवर में 179 रन ही बना सकी थी और 124 रन से हारी थी।

    #4

    157* बनाम वेस्टइंडीज, 2018 

    वनडे क्रिकेट में कोहली की सबसे खास पारी साल 2018 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ आई थी।

    विशाखापट्टनम में खेले गए उस मुकाबले में भारत ने पहले खेलते हुए 321/6 रन बनाए थे।

    इसके बाद वेस्टइंडीज ने भी 50 ओवरों में 321/7 ही बनाए और वह मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ।

    कोहली ने उस मुकाबले में 121.71 की स्ट्राइक रेट से 129 गेंदों में नाबाद 157 रन बनाए थे। उस पारी में 13 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

    #5

    154* बनाम न्यूजीलैंड, 2016 

    कोहली के वनडे क्रिकेट करियर की एक और यादगार पारी अक्टूबर, 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आई थी।

    कोहली ने मजबूत कीवी गेंदबाजी आक्रमण का मजबूती से सामना करते हुए 134 गेंदों में नाबादा 154 रन बनाए थे। उस पारी में उन्होंने 16 चौके भी जमाए थे।

    भारत उस मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज में कामयाब रहा था। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 285 रन बनाए थे। भारत ने 48 ओवर में 289/3 बनाते हुए मैच जीता था।

    रिपोर्ट

    कोहली का वनडे करियर और विश्व कप 2023 में प्रदर्शन 

    कोहली ने अपने वनडे क्रिकेट करियर में 288 मैचों में 58.04 की औसत और 93.63 की स्ट्राइक रेट से 13,525 रन बनाए हैं।

    इस प्रारूप में उन्होंने 48 शतक और 70 अर्धशतक जमाए हैं। वह वनडे में दूसरे सर्वाधिक शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं।

    वनडे विश्व कप 2023 में वह अब तक 7 मैचों में 88.40 की औसत 89.47 की स्ट्राइक रेट से 442 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक जमाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    विराट कोहली

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, ICC टूर्नामेंट में सर्वाधिक बार जीता ये खिताब वनडे विश्व कप 2023
    डेविड वार्नर की विराट कोहली की बराबरी, पाकिस्तान के खिलाफ जड़े 4 लगातार वनडे शतक वनडे विश्व कप 2023
    विराट कोहली का वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    विराट कोहली जीते हुए मुकाबलों में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले भारतीय बने, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड,  वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान कैसे कर सकता है सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, जानिए पूरा समीकरण  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    विश्व कप पर पड़ा दिल्ली के प्रदूषण का असर, बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने नहीं किया अभ्यास  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम
    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड को लगा झटका, मैट हेनरी बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर मैट हेनरी
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ नीदरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    मोहम्मद शमी ने वनडे क्रिकेट में कब-कब लिए 5 विकेट?  मोहम्मद शमी

    भारतीय क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2023: श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा ने वानखेड़े को बताया खास  रोहित शर्मा
    विश्व कप 2023: हार्दिक पांड्या इस मैच में कर सकते हैं वापसी वनडे विश्व कप 2023
    वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण हुआ  सचिन तेंदुलकर
    भारत बनाम श्रीलंका: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने दिए कई जवाब, बल्लेबाजी पर ये कहा रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025