LOADING...
विश्व कप 2023: विराट कोहली का श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
विराट कोहली वनडे विश्व कप में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

विश्व कप 2023: विराट कोहली का श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

Oct 31, 2023
08:07 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। टीम लगातार 6 मुकाबले जीत चुकी है। टीम के साथ दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी इस विश्व कप में कमाल कर रहे हैं। वह अब तक वनडे में 48 शतक लगा चुके हैं और श्रीलंका के खिलाफ वह सचिन तेंदुलकर के 49 शतक की बराबरी कर सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ कोहली के आंकड़े भी कमाल के हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

श्रीलंका

श्रीलंका के खिलाफ कैसे हैं कोहली के आंकड़े?

वनडे क्रिकेट में कोहली ने सबसे ज्यादा रन श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ ही बनाए हैं। उन्होंने 52 मैच की 50 पारियों में 62.65 की औसत और 93.92 की स्ट्राइक रेट से 2,506 रन बनाए हैं। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 93.92 की रही है। कोहली का श्रीलंका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 166 रन नाबाद रहा है। वह 10 पारियों में नाबाद भी रहे हैं।

फॉर्म

विश्व कप 2023 में गजब की फॉर्म में है कोहली 

कोहली ने विश्व कप 2023 में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं और 88.50 की उम्दा औसत के साथ 354 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतकीय पारियां खेली है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103* रन रहा है। कोहली ने इस दौरान 88.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 85, अफगानिस्तान के खिलाफ 55 रन और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ कोहली ने 95 रन बनाए थे।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है कोहली का वनडे करियर?

कोहली का वनडे क्रिकेट करियर में प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। उन्होंने 18 अगस्त, 2008 को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ दांबुला में अपने वनडे करियर का आगाज किया था। वह अब तक 287 वनडे की 275 पारियों में 57.91 की औसत और 93.63 की स्ट्राइक रेट से 13,437 रन बना चुके हैं। इस प्रारूप में 183 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। उन्होंने 48 शतक और 69 अर्धशतक लगाए हैं।

Advertisement

2023

साल 2023 में कैसे रहे हैं कोहली के आंकड़े? 

श्रीलंका के खिलाफ अगर कोहली अगर 34 रन और बना देते हैं तो साल 2023 में वह 1,000 रन पूरे कर लेंगे। उन्होंने अब तक 22 मुकाबले खेले हैं और इसकी 19 पारियों में 64.40 की औसत से 966 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 102.54 की रही है। उन्होंने इस साल 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 166 रन रहा है। कोहली इस साल 4 पारियों में नाबाद भी रहे हैं।

Advertisement