NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: इंग्लैंड की टीम में चुने गए हैरी ब्रूक, जानिए उनके आंकड़े
    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लैंड की टीम में चुने गए हैरी ब्रूक, जानिए उनके आंकड़े
    खेलकूद

    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लैंड की टीम में चुने गए हैरी ब्रूक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    September 18, 2023 | 03:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लैंड की टीम में चुने गए हैरी ब्रूक, जानिए उनके आंकड़े
    अब तक ब्रूक ने खेले हैं सिर्फ 6 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे विश्व कप 2023 के लिए युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें प्रारंभिक टीम में नहीं चुना गया था और अब जेसन रॉय के स्थान पर 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। ब्रूक ने पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में तो अपनी छाप छोड़ी है लेकिन सीमित वनडे करियर में प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं। आइए उनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर नजर डालते हैं।

    खराब रहा है ब्रूक का हालिया प्रदर्शन 

    ब्रूक को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हाल ही में सम्पन्न हुई वनडे सीरीज में मौका मिला था, जहां उन्होंने निराश किया था। उन्होंने उस सीरीज में 3 मैचों में कुल 37 रन बनाए थे। इस बीच उनके स्कोर 10, 2 और 25 रन रहे थे। उन्होंने 2 मैचों में पारी की शुरुआत की थी जबकि 1 मुकाबले में नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। बता दें कि ये सीरीज इंग्लिश टीम ने 3-1 से जीती थी।

    अब तक ब्रूक ने खेले हैं सिर्फ 6 वनडे अंतरराष्ट्रीय मच 

    ब्रूक ने अब तक वनडे करियर में कुछ खास कमाल नहीं किया है। उन्होंने अब तक सिर्फ 6 वनडे खेले हैं, जिसमें 20.50 की औसत और 79.35 की स्ट्राइक रेट के साथ 123 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका 50 ओवर प्रारूप में सर्वोच्च स्कोर 80 रन है। उन्होंने इसी साल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।

    अब तक 21 लिस्ट-A मैच खेल चुके हैं ब्रूक 

    यॉर्कशायर की ओर से खेलते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रूक ने 2017 में अपने लिस्ट-A करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक 21 लिस्ट-A मैचों में 27.41 की साधारण सी औसत और 93.20 की स्ट्राइक रेट के साथ 466 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और सिर्फ 2 अर्धशतक है। इस दौरान उनका लिस्ट-A क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 103 रन रहा है।

    टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में छाप छोड़ चुके हैं ब्रूक 

    ब्रूक ने अब तक 12 टेस्ट की 20 पारियों में 62.15 की प्रभावशाली औसत और 91.76 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 1,181 रन बना लिए हैं। इस बीच 186 रन के उच्चतम स्कोर के साथ वह अब तक 4 शतक और 7 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं। अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 24 मैचों में 29.05 की औसत और 141.54 की स्ट्राइक रेट से 494 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    ब्रूक को 1,000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए 1,058 गेंदों की जरूरत पड़ी थी। वह सबसे कम गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे। उन्होंने कॉलिन डी ग्रांडहोम के रिकॉर्ड को तोड़ा था, जिन्होंने 1,140 गेंदों में 1,000 रन पूरे किए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हैरी ब्रूक
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    आईफोन 15 में मौजूद है बग, यूजर्स को डाटा ट्रांसफर करने में हो रही दिक्कत ऐपल
    बॉक्स ऑफिस: 'जवान' के आगे पस्त हुई 'द ग्रेट इंडियन फैमिली', 'सुखी' का भी बुरा हाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    एशियाई खेल 2023: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने नेपाल को हराया  एशियाई खेल
    शाहिद कपूर ने 'हैदर' में क्यों नहीं ली थी फीस, अब किया खुलासा शाहिद कपूर

    हैरी ब्रूक

    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लिश टीम से बाहर हुए जेसन रॉय, हैरी ब्रूक को मिला मौका वनडे विश्व कप 2023
    एशेज 2023, पांचवां टेस्ट: हैरी ब्रूक अपने 5वें टेस्ट शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े  एशेज सीरीज
    हैरी ब्रूक ने लगाया एशेज 2023 का तीसरा अर्धशतक, 11 टेस्ट में बनाया 10वां 50+ स्कोर एशेज सीरीज
    हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, सबसे कम गेंदों में पूरे किए 1,000 टेस्ट रन  टेस्ट क्रिकेट

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: वनडे सीरीज का शेड्यूल, इतिहास और अहम आंकड़े  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    2019 विश्व कप के बाद से जेसन रॉय का वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  जेसन रॉय
    इंग्लैंड ने चौथे वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर 3-1 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: रचिन रविंद्र ने चौथे वनडे में लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में इन भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता है आराम भारतीय क्रिकेट टीम
    एनरिक नोर्खिया और सिसंदा मगाला का इस हफ्ते होगा फिटनेस टेस्ट, विश्व कप खेलने पर संशय एनरिक नोर्खिया
    विश्व कप 2023 से पहले ये प्रमुख खिलाड़ी हैं चोटिल, क्या टूर्नामेंट का बन पाएंगे हिस्सा? केन विलियमसन
    भारत ने वनडे विश्व कप से पहले एशिया कप से क्या खोया और क्या पाया?  एशिया कप क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    विराट कोहली वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए बन सकते हैं खतरा, जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    एशिया कप 2023: रोहित शर्मा ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, हासिल कीं ये उपलब्धियां एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: जीत के बाद मुंबई पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, उमड़े प्रशंसक एशिया कप क्रिकेट
    मोहित शर्मा का 35वां जन्मदिन आज, ऐसे हैं उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023