NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: ग्लेन फिलिप्स ने लगाया अफगानिस्तान के खिलाफ पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: ग्लेन फिलिप्स ने लगाया अफगानिस्तान के खिलाफ पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    ग्लेन फिलिप्स ने मैच में कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    वनडे विश्व कप 2023: ग्लेन फिलिप्स ने लगाया अफगानिस्तान के खिलाफ पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 18, 2023
    06:23 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने शानदार पारी खेली है।

    उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया है।

    फिलिप्स ने अपनी पारी से कीवी टीम को परेशानी से निकाला। उन्होंने पहले आराम से बल्लेबाजी की और फिर बाद में हाथ खोलते हुए बड़े-बड़े शॉट लगाए।

    आइए इस खिलाड़ी की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    पारी

    कैसी रही फिलिप्स की पारी?

    फिलिप्स ने मैच में 80 गेंद का सामना किया और 4 चौके और 4 शानदार छक्के की मदद से 71 रन की पारी खेली। उनकी स्ट्राइक रेट 91.89 की रही।

    टॉम लैथम के साथ फिलिप्स ने 153 गेंदों में 144 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी में फिलिप्स ने 80 गेंद में 71 और लैथम ने 73 गेंद में 68 रन बनाए।

    एक समय न्यूजीलैंड के 4 विकेट 110 रन पर ही गिर गए थे।

    करियर

    कैसा रहा है फिलिप्स का वनडे करियर?

    फिलिप्स ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 10 जुलाई, 2022 को खेला था।

    उन्होंने अब तक 24 मैच खेले हैं। इसकी 18 पारियों में उन्होंने 2 बार नाबाद रहते हुए 541 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 91.08 की रही है। फिलिप्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 72 रन रहा है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 3 अर्धशतक लगाए हैं।

    फिलिप्स अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

    पारी

    ऐसी रही न्यूजीलैंड की पारी 

    पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 288 रन बनाए। फिलिप्स के अलावा मैच में विल यंग (54) और लैथम ने 68 रन की पारी खेली।

    अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 2-2 विकेट लिए। मुजीब उर रहमान और राशिद खान के खाते में 1-1 विकेट आया।

    एक समय ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड 250 रन भी मुश्किल से बना पाएगी, लेकिन वह फिलिप्स ही थे, जिन्होंने कीवी टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।

    करियर

    कैसा रहा है फिलिप्स का लिस्ट-A करियर?

    फिलिप्स ने 74 लिस्ट-A मुकाबले खेले हैं। इसकी 68 पारियों में इस खिलाड़ी ने 27 बार नाबाद रहते हुए 2,143 रन बनाए हैं।

    उनकी औसत 33.48 की रही है और उन्होंने 88.99 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उन्होंने 5 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    फिलिप्स का सबसे बड़ा स्कोर 156 रन रहा है। फिलिप्स अफगानिस्तान के खिलाफ यह पहला ही मैच ही खेल रहे थे और उसमें उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    भारतीय टीम ICC इवेंट में पिछले 20 साल से न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाई, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: बेन स्टोक्स का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में खेलना संदिग्ध बेन स्टोक्स
    वनडे विश्व कप 2023, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान-बांग्लादेश मैच के बाद धर्मशाला के मैदान को मिली औसत रेटिंग  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकता है कड़ा मुकाबला  भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023, भारत बनाम अफगानिस्तान: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023

    रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की 33 पारियों में लगा चुके हैं 5 या उससे ज्यादा छक्के भारतीय क्रिकेट टीम
    कौन हैं इकराम अलीखिल जिन्होंने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के आगे किया शानदार प्रदर्शन?  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025