Page Loader
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान: टॉम लैथम ने लगाया वनडे करियर का 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
टॉम लैथम ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान: टॉम लैथम ने लगाया वनडे करियर का 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Oct 18, 2023
06:05 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 16वें मुकाबले में बुधवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान टॉम लैथम ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अहम पारी खेली। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 74 गेंदों पर 91.89 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के लगे। यह लैथम के वनडे करियर का 23वां और अफगानिस्तान के खिलाफ पहला अर्धशतक है।

प्रदर्शन

फिलिप्स के साथ जोड़े 144 रन

110 के स्कोर पर न्यूजीलैंड के 4 विकेट गिरने के बाद लैथम ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी हुई। 48वें ओर में नवीन उल हक ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने फिलिप्स को राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया। फिलिप्स ने 80 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली। उनके अलावा विल यंग ने भी अर्धशतक लगाया। यंग ने 64 गेंदों पर 54 रन जड़े।

प्रदर्शन

वनडे में 4,000 रन के करीब हैं लैथम

लैथम ने अब तक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए 138 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 125 पारियों में उन्होंने 35.30 की औसत से 3,918 रन बनाए हैं। लैथम के बल्ले से वनडे क्रिकेट में 7 शतक भी निकले हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 85.38 की रही है। इस खिलाड़ी ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2012 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। बता दें कि केन विलियमसन के चोटिल होने के कारण लैथम कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।