NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम इस विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन कर रही है (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 31, 2023
    12:52 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 का 32वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 1 नवंबर (बुधवार) को खेला जाएगा।

    दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है।

    न्यूजीलैंड ने इस विश्व कप में 4 मुकाबले जीते हैं और तीसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका को 5 मैच में जीत मिली है और वह दूसरे स्थान पर है।

    आइए मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को जानते हैं।

    टीम

    इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है न्यूजीलैंड टीम 

    न्यूजीलैंड की टीम पिछले 2 मुकाबले (भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) हार चुकी है। ऐसे में सेमीफाइनल में उन्हें जगह बनाने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा।

    टीम की गेंदबाजी इन दोनों मैच में अच्छी नहीं रही थी। तेज गेंदबाज मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

    संभावित एकादश: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट।

    संयोजन

    इस संयोजन के साथ उतर सकती है दक्षिण अफ्रीका टीम 

    दक्षिण अफ्रीका इस विश्व कप में कमाल के फॉर्म में चल रही है। उनके बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन गजब की बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    गेंदबाजी और फील्डिंग भी टीम की इस विश्व कप में कमाल की रही है।

    संभावित एकादश: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, तबरेज शम्सी और लुंगी एनगिडी।

    हेड टू हेड

    विश्व कप में न्यूजीलैंड का पलड़ा रहा है भारी 

    न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक 71 मुकाबले खेले गए हैं। न्यूजीलैंड को 25 मुकाबलों में जीत मिली है। दक्षिण अफ्रीका ने 41 मैच अपने नाम किए हैं। 5 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।

    वनडे विश्व कप में दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले खेले गए हैं। 6 मैच में न्यूजीलैंड को जीत मिली है और 2 मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं।

    नजर

    इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर 

    रचिन रविंद्र ने पिछले 10 मैच में 59.65 की औसत से 477 रन बनाए हैं। डेरिल मिचेल के बल्ले से पिछले 7 मैच में 326 रन निकले हैं।

    एडेन मार्करम ने पिछले 10 मैच में 62.44 की औसत से 562 रन बनाए हैं।

    मिचेल सैंटनर ने पिछले 6 मैच में 14 विकेट झटके हैं। मैट हेनरी के नाम पिछले 7 मैच में 13 विकेट है।

    मार्को जानसन ने पिछले 10 मैच में 20 विकेट लिए हैं।

    ड्रीम इलेवन

    हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

    विकेटकीपर: क्विंटन डिकॉक (कप्तान) और हेनरिक क्लासेन।

    बल्लेबाज: डेवोन कॉनवे (उपकप्तान), रासी वान डेर डुसेन और टॉम लैथम।

    ऑलराउंडर्स: एडेन मार्करम, मार्को येन्सन और रचिन रविंद्र।

    गेंदबाज: गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज और ट्रेंट बोल्ट।

    दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मैच 1 अक्टूबर को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।

    इस मैच को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार एप पर लाइव देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    वनडे विश्व कप 2023

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप: इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल रहे टेम्बा बावुमा, मार्करम करेंगे दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स के लिस्ट-A में 7,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स ने जड़ा वनडे विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक  वनडे विश्व कप 2023

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी ने क्यों चुनी गेंदबाजी? टॉस के बाद बताया कारण वनडे विश्व कप 2023
    न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान: विल यंग ने लगाया वनडे करियर का 7वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को दिया 289 रनों का लक्ष्य, फिलिप्स-लैथम ने जमाए अर्धशतक  वनडे विश्व कप 2023
    न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान: टॉम लैथम ने लगाया वनडे करियर का 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप में 100 मुकाबले खेलने वाली पहली टीम बनी ऑस्ट्रेलिया, जानिए अन्य का हाल  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: रचिन रविंद्र ने इस विश्व कप में लगाया दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े रचिन रविंद्र
    वनडे विश्व कप 2023: नीदरलैंड ने बांग्लादेश को दिया 230 रनों का लक्ष्य, एडवर्ड्स का अर्धशतक  वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: लाहिरू कुमारा टूर्नामेंट से बाहर, चमीरा को टीम में किया गया शामिल श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: रोहित शर्मा बतौर कप्तान खेलने उतरे 100वां मैच, जानिए आंकड़े रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025