NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराकर दर्ज की पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराकर दर्ज की पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    मौजूदा विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की अपनी पहली जीत (तस्वीर: एक्स/@CricketAus)

    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराकर दर्ज की पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 16, 2023
    09:36 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की है।

    इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंकाई टीम ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर 209 रन बनाए थे।

    जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मिचेल मार्श (52) और जोश इंग्लिस (58) की परियों की मदद से 44वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    श्रीलंका से पथुम निसांका और कुसल परेरा की सलामी जोड़ी ने 125 रन की साझेदारी की। इनके अलावा श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम महज 43.3 ओवर में ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया से एडम जैम्पा ने 4 विकेट चटकाए।

    जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 24 रन तक अपने 2 विकेट खो दिए। इसके बाद मार्श ने 52 रन बनाए और मध्यक्रम में इंग्लिश ने अर्धशतक लगाकर (58) टीम को जीत दिलाई। श्रीलंका से दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट लिए।

    निसंका

    निसांका ने खेली अर्धशतकीय पारी 

    निसांका मैच में पहले गेंद से ही अक्रामक लगे। उन्होंने 67 गेंद का सामना करते हुए 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 91.04 की रही। उन्होंने मैच में 8 शानदार चौके लगाए।

    पैट कमिंस की एक शॉर्ट गेंद पर उन्होंने पुल शॉट खेला, लेकिन वह डीप मिडविकेट पर खड़े डेविड वार्नर को कैच दे बैठे। पहले विकेट लिए निसांका ने कुसल परेरा के साथ उन्होंने 130 गेंद में 125 रन जोड़े।

    परेरा

    परेरा ने लगाया 16वां अर्धशतक 

    पिछले मैच में शून्य पर आउट करने वाले परेरा आज बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने 57 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 16वां और कंगारू टीम के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा।

    अच्छी बल्लेबाजी कर रहे परेरा 82 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके लगाए।

    परेरा ने 112 वनडे मैचों में 31.10 की औसत और 92.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,173 रन बनाए हैं।

    जैम्पा

    जैम्पा ने विश्व कप में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 

    जैम्पा ने विपक्षी कप्तान कुसल मेंडिस (9) को पारी के 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर ही उन्होंने सदीरा समरविक्रमा (8) का विकेट चटका दिया।

    इसके बाद जैम्पा ने चमिका करुणारत्ने (2) और महेश तीक्षणा (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने अपने 4 में से 3 विकेट LBW के जरिए लिए।

    जैम्पा ने अपने 8 ओवर में 47 रन दिए। इस बीच उनका 1 ओवर मेडन भी रहा।

    जानकारी

    इस विशेष सूची में शामिल हुए जैम्पा

    जैम्पा विश्व कप के मैच में 4 विकेट लेने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर बन गए हैं। ब्रैड हॉग (4/27) और शेन वॉर्न (4/29) उनसे पहले ऐसा कर चुके हैं। विशेष रूप से किसी भी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने विश्व कप में 5 विकेट नहीं लिए हैं।

    स्टार्क

    मिचेल स्टार्क ने लिस्ट-A में पूरे किए अपने 300 विकेट 

    मिचेल स्टार्क ने लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ मैच में 43 रन देते हुए 2 विकेट लिए और इस दौरान अपने लिस्ट-A करियर में 300 विकेट पूरे किए।

    लिस्ट-A प्रारूप में अपना 145वां मैच खेलते हुए उन्होंने 300 विकेट पूरे किए।

    वह अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 114 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 22.31 की औसत से 225 विकेट हैं। इस बीच उन्होंने 9 वनडे मैचों में कम से कम 5 विकेट लेने का कारनमा किया है।

    मार्श

    मार्श ने वनडे विश्व कप में लगाया अपना पहला अर्धशतक 

    ऑस्ट्रेलिया से पारी की शुरुआत करने आए मिचेल मार्श ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और अपने वनडे करियर का 18वां अर्धशतक 39 गेंदों में पूरा किया।

    अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मार्श 51 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके लगाए। यह विश्व कप में उनका पहला अर्धशतक है।

    उनके अब 82 वनडे में 33.68 की औसत और 93.85 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,290 रन हो गए हैं।

    इंग्लिस

    जोस इंग्लिस ने लगाया अपना दूसरा अर्धशतक 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए जब ऑस्ट्रेलिया ने 81 रन पर अपना तीसरा विकेट खोया था, तब इंग्लिस बल्लेबाजी के लिए आए।

    उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और अपने युवा वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया।

    वह 59 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के भी शामिल रहे।

    वह 192 रन के टीम स्कोर पर 5वें विकेट के रूप में आउट हुए।

    जानकारी

    अंक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया 

    ऑस्ट्रेलियाई टीम अब अंक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ श्रीलंका की यह लगातार तीसरी हार है। वह इस समय अंक तालिका में आखिरी नौवें स्थान पर खिसक गई है। मेजबान भारत 3 जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    वनडे क्रिकेट

    वनडे विश्व कप 2023, भारत बनाम पाकिस्तान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम पाकिस्तान: मुकाबले से पहले हुआ रंगारंग कार्यक्रम, इन हस्तियों ने की शिरकत वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टीम को दी खास सलाह, जानिए क्या कहा वनडे विश्व कप 2023
    गौतम गंभीर ने की भारतीय प्रशंसकों से अपील, मेहमानों के साथ दुर्व्यवहार ना करें वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    कमाल का प्रदर्शन कर रहे इस साल कुलदीप यादव, जानिए हैरान करने वाले आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े वनडे क्रिकेट
    विश्व कप 2023: बांग्लादेश के खिलाफ क्यों खतरनाक साबित होंगे कोहली, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: अफगानिस्तान की ओर से 150 वनडे खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने मोहम्मद नबी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    शुभमन गिल की सेहत पर रोहित का बयान, कहा- उन्हें दिया है ठीक होने का मौका वनडे विश्व कप 2023
    स्टीव स्मिथ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा, जानिए क्या है कारण भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  भारतीय क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    एशियाई खेल: नुवान तुषारा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल: रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 8 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: गुलबदीन नायब ने की टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी एशियाई खेल
    एशियाई खेल, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: कैस अहमद की शानदार गेंदबाजी, चटकाए 3 विकेट एशियाई खेल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025