Loading...
NZC प्रमुख जेफ एलॉट का बयान, कहा- IPL ने की न्यूजीलैंड क्रिकेट के विकास में मदद
NZC प्रमुख जेफ एलॉट ने IPL को लेकर बड़ा बयान दिया है

NZC प्रमुख जेफ एलॉट का बयान, कहा- IPL ने की न्यूजीलैंड क्रिकेट के विकास में मदद

Oct 13, 2026
10:51 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के प्रमुख जेफ अलॉट ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तारीफ करते हुए कहा है कि इस लीग ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों और कोचों दोनों के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। आगामी 22 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे से ठीक पहले दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने इस द्विपक्षीय सीरीज को कीवी क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा और आर्थिक रूप से काफी अहम दौरा बताया है।

बयान

एलॉट ने क्या दिया बयान?

एलॉट ने TOI से कहा, "IPL ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों और कोचों को विकसित करने में बहुत बड़ी मदद की है। इसने हमारे खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय स्तर पर विकसित होने के लिए शानदार मंच दिया है।"

उन्होंने भारत के आगामी दौरे पर कहा, "यह हमारे लिए एक बहुत बड़ा पल है। भारत का दौरा हमेशा एक ऐसा अवसर होता है जिसका हम बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन यह न्यूजीलैंड में अब तक का सबसे बड़ा दौरा होगा।"

सीरीज

न्यूजीलैंड-भारत सीरीज पर क्या बोले एलॉट?

एलॉट ने कहा, "एक सीरीज में खेले जाने वाले क्रिकेट मैचों की संख्या के मामले में यह हमारे लिए एक रिकॉर्ड है। विपक्षी टीम की गुणवत्ता और भारत के प्रति हमारे मन में जो सम्मान है, वह इसे एक बेहद रोमांचक मुकाबला बनाता है।"

उन्होंने कहा, उन्होंने कहा, "भारतीय और कीवी एक ऐसे स्तर पर जुड़ते हैं जो क्रिकेट से कहीं आगे जाता है। विभिन्न संस्कृतियों में कीवी कोचों की अनुकूलन क्षमता और प्रभावशीलता उनकी ताकत को उजागर करती है।"

ADVERTISEMENT

सांस्कृतिक प्रभाव

मजबूत क्रिकेट संस्कृति को जाता है न्यूजीलैंड की सफलता का श्रेय

एलॉट ने ICC फाइनल और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में न्यूजीलैंड के लगातार अच्छे प्रदर्शन का श्रेय उसकी मजबूत क्रिकेट संस्कृति, नेतृत्व और उच्च-प्रदर्शन प्रणाली को दिया।

उन्होंने कहा, "हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेहद जुनूनी हैं।"

एलॉट ने इस बात पर भी जोर दिया कि न्यूजीलैंड क्रिकेट की ताकत हमेशा से ही सामूहिक संस्कृति रही है। टीम किसी तरह से व्यक्तिगत सुपरस्टारों पर निर्भर नहीं है।

ADVERTISEMENT

संबंध

एलॉट का भारत से व्यक्तिगत संबंध

एलॉट ने भारत के साथ अपने व्यक्तिगत जुड़ाव का खुलासा किया, क्योंकि उन्होंने अपनी वर्तमान भूमिका संभालने से पहले देश में एक खाद्य और पेय व्यवसाय स्थापित करने में 14 साल बिताए थे।

उन्होंने कहा, "मुझे यहां से दूर ले जाना बहुत मुश्किल होगा क्योंकि मुझे यह देश और यहां के लोग बहुत प्यारे हैं।"

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि क्रिकेट और व्यापार के माध्यम से उन्होंने भारत में कई संबंध बनाए हैं।

आर्थिक

आर्थिक दृष्टि से कितना अहम है भारत का दौरा?

एलॉट ने कहा, "स्वाभाविक रूप से, इसके कई व्यावसायिक लाभ हैं, लेकिन यह सिर्फ वित्तीय पहलुओं से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। भारत विश्व क्रिकेट की अग्रणी टीमों में से एक है और जब भी वे न्यूजीलैंड का दौरा करते हैं, तो प्रशंसकों, प्रायोजकों और प्रसारकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है।"

उन्होंने कहा, "हमने अब तक 85,000 टिकट बेच दिए हैं। हम अपने बजट से काफी आगे हैं और सामान्य स्तर से भी काफी आगे हैं।"

ADVERTISEMENT