Loading...
निकी प्रसाद ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी खिलाड़ी
निकी प्रसाद ने डेब्यू मैच में इतिहास रच दिया है

निकी प्रसाद ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी खिलाड़ी

Oct 19, 2026
03:13 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा ऑलराउंडर और पूर्व अंडर-19 टीम की कप्तान निकी प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। रविवार को जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में निकी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली 2 गेंदों पर लगातार 2 विकेट चटकाकर एक दुर्लभ विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह यह कारनामा करने वाली दुनिया की तीसरी खिलाड़ी हैं।

इतिहास

निकी कैसे रचा इतिहास?

निकी ने मैच में 2 ओवर की गेंदबाजी में महज 7 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

वह पारी का 15वां और अपना अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला ओवर लेकर आई थी। इस दौरान उन्होंने पहली गेंद पर जिम्बाब्वे की शीर्ष स्कोरर चिपो मुगेरी-तिरिपानो (34) को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच आउट करा दिया।

इसके बाद दूसरी गेंद पर न्याशा ग्वानज़ुरा को LBW कर बिना खाता खोले पवेलियन भेजते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।

उपलब्धि

भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ा

भारत के लिए टी-20 क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय में अपनी पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा अजीत अगरकर, प्रज्ञान ओझा और विराट कोहली भी कर चुके हैं।

कोहली ने 2011 में इंग्लैंड के केविन पीटरसन को पहली गेंद पर वाइड के जरिए स्टंप आउट कराया था।

हालांकि, इनमें से कोई भी गेंदबाज अपनी दूसरी गेंद पर विकेट नहीं ले पाया था।

निकी यह उपलब्धि हासिल करने वाली इकलौती भारतीय (महिला और पुरुष दोनों में) बन गई हैं।

ADVERTISEMENT

इतिहास

यह कारनामा करने वाली दुनिया की तीसरी गेंदबाज

टी-20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में अपने करियर की पहली 2 गेंदों पर 2 शिकार करने वाले पहले गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के माइकल कासप्रोविच हैं।

उन्होंने साल 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टीफन फ्लेमिंग और मैथ्यू सिंक्लेयर को आउट किया था।

इसी तरह USA की अक्षता राव ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए अपने करियर की शुरुआती 2 गेंदों पर 2 विकेट हासिल किए थे।

अब भारत की निकी भी इस विशेष क्लब में शामिल हो गई।

ADVERTISEMENT