NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दूसरा टेस्ट: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत, तीसरे दिन बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    दूसरा टेस्ट: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत, तीसरे दिन बने ये रिकॉर्ड्स 
    न्यूजीलैंड की टीम ने मैच में बड़ी बढ़त ले ली है (तस्वीर: ट्विटर/@icc)

    दूसरा टेस्ट: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत, तीसरे दिन बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 19, 2023
    11:23 am

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन खत्म हो गया है।

    न्यूजीलैंड ने मैच में पकड़ मजबूत बना ली है। श्रीलंका की पहली पारी सिर्फ 164 रन पर खत्म हो गई।

    न्यूजीलैंड ने उन्हें फॉलोऑन के लिए बुलाया। इसके बाद दूसरी पारी में भी श्रीलंका ने 113 रन पर 2 विकेट खो दिए।

    अभी टीम 303 रन पीछे है। कुसल मेंडिस (50) और एंजेलो मैथ्यूज (1) रन बनाकर नाबाद हैं।

    खेल

    कैसा रहा तीसरे दिन का खेल?

    न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 580 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को छोड़कर कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया।

    करुणारत्ने ने दोनों पारियों में अर्धशतक जमाए। पहली पारी में उन्होंने 89 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में वह 83 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए।

    न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में मैट हेनरी और माइकल ब्रेसवेल ने 3-3 विकेट लिए।

    रिकॉर्ड

    करुणारत्ने ने मैच में बनाए ये रिकॉर्ड 

    करुणारत्ने ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दो अर्धशतक बनाए। अब वह एशिया के बाहर सबसे ज्यादा 50+स्कोर बनाने वाले श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने 15 बार ये कारनामा किया है। मार्वन अटापट्टू ने 13 बार एशिया से बाहर 50+ का स्कोर बनाया है।

    करुणारत्ने अपना 84वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं और 14 शतक लगा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1 दोहरा शतक और 34 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    अर्धशतक

    कुसल मेंडिस ने 17वां अर्धशतक लगाया 

    मैच में मेंडिस ने अपने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया है। उन्होंने टेस्ट में 7 शतक भी लगाए हैं।

    वह 56 टेस्ट में 3,500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 196 रन रहा।

    उनका टेस्ट क्रिकेट में औसत लगभग 35 का है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मेंडिस का रिकॉर्ड कमाल का रहा है।

    उन्होंने 8 टेस्ट में लगभग 45 की औसत से 600 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    खेल

    कैसा था दूसरे दिन का खेल?

    दूसरा दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का था। उन्होंने पहली ही गेंद से श्रीलंका के गेंदबाजों के खिलाफ प्रहार करना शुरू कर दिया था।

    केन विलियमसन ने 296 गेंदों का सामना किया और 23 चौके और 2 छक्के की मदद से 215 रन बनाए थे।

    उनका साथ हेनरी निकोल्स ने दिया और उन्होंने 240 गेंद में 200 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए कसुन राजिथा ने 2 विकेट लिए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    दिमुथ करुणारत्ने

    ताज़ा खबरें

    गूगल I/O 2025 इवेंट आज से होगा शुरू, जानिए कब और कैसे देखें लाइव गूगल
    तमिलनाडु: फैक्ट्री में सीवर टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत तमिलनाडु
    जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला बड़ा तोहफा, 'वॉर 2' का टीजर हुआ रिलीज जूनियर एनटीआर
    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में शामिल हुए NCP नेता छगन भुजबल, शपथ ली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    अर्शदीप सिंह के लगातार नो-बॉल फेंकने पर ब्रेट ली ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात अर्शदीप सिंह
    सूर्यकुमार यादव चुने गए 'ICC मेंस टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए उनके आंकड़े इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैचों के लिए आयरलैंड की टीम घोषित आयरलैंड क्रिकेट टीम
    सूजी बेट्स महिला टी-20 विश्व कप में 8 अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं महिला क्रिकेट विश्व कप

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टिम साउथी ने टेस्ट क्रिकेट में धोनी के छक्कों की बराबरी की, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: टॉम लैथम ने पूरे किए अपने 5,000 टेस्ट रन, जानिए आंकड़े   इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में गंवाए 3 विकेट, ऐसा रहा आज का खेल  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 26वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  केन विलियमसन

    क्रिकेट समाचार

    WPL 2023: गुजराज जायंट्स ने दर्ज की दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को दी मात  दिल्ली कैपिटल्स
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेवोन कॉनवे का अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: खराब रोशनी के कारण 48 ओवर का हुआ खेल, कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    दिमुथ करुणारत्ने

    विश्व कप में पहली बार खेलने जा रहे इन पांच बल्लेबाज़ों पर रहेंगी सभी की नज़रें क्रिकेट समाचार
    विश्व कप 2019: न्यूज़ीलैंड के सामने श्रीलंका की होगी अग्नि परीक्षा, जानें संभावित टीमें, ड्रीम इलेवन श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तानी मंत्री का आरोप, कहा- BCCI के कहने पर पाकिस्तान नहीं आना चाहते श्रीलंका के खिलाड़ी पाकिस्तान समाचार
    श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट: कप्तान करुणारत्ने ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा पहला दिन क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025