NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराकर 2-1 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराकर 2-1 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स
    न्यूजीलैंड ने आखिरी टी-20 मैच को 4 विकेट से जीता (तस्वीर: ट्विटर/@BLACKCAPS)

    न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराकर 2-1 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 08, 2023
    11:05 am

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को कीवी टीम ने 4 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ उन्होंने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली है।

    पहले मैच में श्रीलंका को सुपर ओवर में जीत मिली थी, वहीं दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट से अपने नाम किया था।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    जीत

    न्यूजीलैंड ने ऐसे जीता मुकाबला 

    न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए।

    कुसल मेंडिस ने 73 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कुसल परेरा ने 33 रनों का योगदान दिया। बेन लिस्टर ने न्यूजीलैंड के लिए 2 विकेट झटके।

    जवाब में न्यूजीलैंड टिम सीफर्ट के 88 रन की धमाकेदार पारी की मदद से 6 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। लाहिरू कुमारा ने 2 विकेट लिए।

    बल्लेबाजी

    सीफर्ट ने अपने टी-20 करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया 

    सिफर्ट ने 48 गेंद का सामना किया और 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 88 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 183.33 का था।

    ये उनके टी-20 क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए 7 अर्धशतक लगाए हैं।

    उन्होंने अब तक 43 टी-20 मैच खेले हैं और 27.06 की औसत से 920 रन जमाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 136.50 का रहा है। सिफर्ट 76 चौके और 46 छक्के भी लगा चुके हैं।

    अर्धशतक

    कुसल मेंडिस ने 12वां अर्धशतक लगाया 

    मेंडिस ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 12वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने मैच में 48 गेंद का सामना किया और 73 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 152.08 का रहा।

    मेंडिस ने अब तक श्रीलंका के लिए 55 मैच खेले हैं और 23.96 की औसत से 1,270 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 133.68 का रहा है।

    मेंडिस ने 100 चौके और 59 छक्के भी लगाए हैं।

    ओवर

    रोमांचक रहा आखिरी ओवर 

    न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। मार्क चैपमैन ने पहली गेंद पर छक्का लगाया इसके बाद न्यूजीलैंड के लगातार 3 विकेट गिरे। आखिरी 2 गेंद पर 2 रन चाहिए थे। रचिन रविंद्र ने चौका लगाकर न्यूजीलैंड को जीत दिला दी।

    दूसरे टी-20 में श्रीलंका ने 141 रन बनाए थे। जवाब में सिर्फ 1 विकेट खोकर न्यूजीलैंड ने लक्ष्य हासिल कर लिया था।

    सीफर्ट ने 43 गेंद में शानदार 79 रन की पारी खेली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    राहुल गांधी को पसंद आई प्रतीक गांधी की फिल्म 'फुले', लिखा- ऐसी फिल्में और बननी चाहिए  राहुल गांधी
    फेसबुक के कैशे को कैसे करें डिलीट? ऐप के प्रदर्शन में होगा सुधार  फेसबुक
    शक्तिशाली सौर तूफान पृथ्वी पर किस तरह और कितना पहुंचा सकते हैं नुकसान?  सौर तूफान
    'ऑपरेशन खुकरी' पर फिल्म बनाने जा रहे रणदीप हुड्डा, निभाएंगे मेजर जनरल राज पाल पुनिया की भूमिका रणदीप हुड्डा

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: टॉम लैथम ने लगाया अर्धशतक, ऐसा रहा दूसरा दिन  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के लिए 5,000 या उससे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे ओपनर बने टॉम लैथम  टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम DRS का इस्तेमाल करने में है सबसे फिसड्डी, देखें रोचक आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेरिल मिचेल ने जमाया टेस्ट करियर का पांचवां शतक, जानिए उनके आंकड़े  डेरिल मिचेल

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने पहली पारी में की शानदार वापसी, ऐसा रहा मैच का तीसरा दिन  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: एंजेलो मैथ्यूज ने जड़ा टेस्ट करियर का 14वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  एंजेलो मैथ्यूज
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: दिनेश चांदीमल ने टेस्ट क्रिकेट में 5,000 रन पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े  दिनेश चांदीमल
    श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घोषित, माइकल ब्रेसवेल की वापसी  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: मार्क अडेयर ने चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े आयरलैंड क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: शमीम हुसैन ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL 2023: आईएस बिंद्रा स्टेडियम कर चुका है 55 IPL मैचों की मेजबानी, जानिए रोचक आंकड़े  आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम
    IPL 2023: राजीव गांधी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना होता है आसान, जानिए रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, शाहीन अफरीदी की वापसी शाहीन शाह अफरीदी
    IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने केन विलियमसन की जगह दासुन शनाका को किया टीम में शामिल  IPL 2023
    DC बनाम GT: राशिद खान ने 3 विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स की रफ्तार पर लगाया ब्रेक राशिद खान
    DC बनाम GT: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े साई सुदर्शन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025