NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: वनडे में एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े?
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: वनडे में एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े?
    न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 25 मार्च से शुरू होगी (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: वनडे में एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े?

    लेखन मनोज शर्मा
    Mar 20, 2023
    10:22 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 25 मार्च से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी। इसके मैच ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च और हैमिल्टन में खेले जाएंगे।

    श्रीलंका अब तक कीवी दौरे पर एक भी मैच नहीं जीत पाई है। सोमवार को समाप्त हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उसे 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम वनडे में वापसी करना चाहेगी।

    आइए दोनों टीमों के आंकड़े और बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    दोनों टीमों एक-दूसरे खिलाफ वनडे क्रिकेट में आंकड़े 

    न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 99 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से 49 मुकाबलों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है, जबकि श्रीलंका ने 41 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा और 8 मैच बेनतीजा रहे।

    न्यूजीलैंड की धरती पर खेले गए 43 मुकाबले में से मेजबान टीम ने 28 में जीत हासिल की है। दूसरी ओर श्रीलंका केवल 12 मैच ही जीत पाई है। इस बीच 3 मैच बेनतीजा भी रहे।

    रिपोर्ट

    किन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन? 

    श्रीलंका के खिलाफ रॉस टेलर ने वनडे में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 34 मैच में 33.88 की औसत और 81.12 की स्ट्राइक रेट से 881 रन बनाए थे।

    श्रीलंका की ओर से कुमार संगाकारा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 47 मैच में 40.20 की औसत और 78.79 की स्ट्राइक रेट से 1,568 रन बनाए थे। श्रीलंका के चार बल्लेबाजों ने कीवियों के खिलाफ 1,000 से अधिक रन बनाए हैं।

    रिपोर्ट

    किन खिलाड़ियों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट? 

    पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्होंने 41 मैच में 3.55 की इकॉनमी से 74 विकेट झटके हैं। उन्होंने दो बार एक मैच में 5 विकेट भी लिए थे। इसी तरह श्रीलंका के चमिंडा वास ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 विकेट लिए थे।

    न्यूजीलैंड के लिए काइल मिल्स ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं, उन्होंने 21 मैचों में 4.56 की इकॉनमी से 32 विकेट लिए थे।

    रिपोर्ट

    कीवी खिलाड़ी बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स 

    टॉम लैथम (3,467) शानदार फॉर्म में हैं। वह वनडे में 3,500 रन बनाने वाले 13वें कीवी बल्लेबाज बन सकते हैं।

    ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर (1,248) आगामी सीरीज के दौरान वनडे में 1,500 रनों का आंकड़ा छू सकते हैं। इसके अलावा वनडे में उन्हें 100 विकेट पूरे करने के लिए 10 विकेट और चाहिए।

    ट्रेंट बोल्ट श्रीलंका के खिलाफ 17 विकेट ले चुके हैं, पूर्व साथी गेंदबाज शेन बॉन्ड (18) को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें 2 विकेट चाहिए।

    रिपोर्ट

    श्रीलंका के खिलाड़ी बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स 

    सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो वनडे में 1,000 रनों का आंकड़ा छूने के करीब खड़े हैं। इसे पूरा करने के लिए उन्हें 10 रन और चाहिए।

    एंजेलो मैथ्यूज (466) न्यूजीलैंड के खिलाफ 500 रनों का आंकड़ा छूने के करीब हैं। इसके लिए उन्हें 36 रन और चाहिए।

    इसके अलावा मैथ्यूज न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 अर्धशतक जमा चुके हैं। एक और अर्धशतक जमाते ही वह इस मामले में उपुथ थरंगा (5) की बराबरी कर लेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 26वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  केन विलियमसन
    दूसरा टेस्ट: इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 210 रन, ऐसा रहा चौथे दिन का खेल  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 1 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: हैरी ब्रुक के दमदार प्रदर्शन के लिए याद रखी जाएगी सीरीज, जानिए आंकड़े  हैरी ब्रूक

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    रेप केस में फंसे श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलाका को सिडनी कोर्ट से मिली राहत  दनुष्का गुणाथिलाका
    न्यूजीलैंड दौरे के लिए श्रीलंका की 17 सदस्यीय टेस्ट टीम घोषित, जानिए अहम जानकारी  श्रीलंका क्रिकेट
    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, जानिए अहम जानकारी  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: टेस्ट क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े? न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    शाकिब वनडे में 7,000 रन और 300 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने शाकिब अल हसन
    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: शतक से चूके शाकिब अल हसन, लगातार जड़ा तीसरा अर्धशतक  शाकिब अल हसन
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को दिया 128 रन का लक्ष्य विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: सोफी एक्लेस्टोन ने लिए 3 विकेट, लीग की संयुक्त रूप से सबसे सफल गेंदबाज बनीं सोफी एक्लेस्टोन

    वनडे क्रिकेट

    पहले वनडे में भारत को मिलेगी नई सलामी जोड़ी, जानिए किसके पक्ष में हैं आंकड़े  केएल राहुल
    कपिल देव के बाद वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय ऑलराउंडर होंगे रविंद्र जडेजा  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, बोले- हर कोई विराट नहीं हो सकता  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श ने वनडे में पहली बार ओपनिंग करते हुए जमाया अर्धशतक मिचेल मार्श
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025