NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड के खिलाफ करुणारत्ने और मेंडिस ने लगाए अर्धशतक, श्रीलंका के नाम रहा दिन
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड के खिलाफ करुणारत्ने और मेंडिस ने लगाए अर्धशतक, श्रीलंका के नाम रहा दिन
    खेलकूद

    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड के खिलाफ करुणारत्ने और मेंडिस ने लगाए अर्धशतक, श्रीलंका के नाम रहा दिन

    लेखन अंकित पसबोला
    March 09, 2023 | 11:43 am 0 मिनट में पढ़ें
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड के खिलाफ करुणारत्ने और मेंडिस ने लगाए अर्धशतक, श्रीलंका के नाम रहा दिन
    कुसल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ने ने लगाए अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट का पहला दिन श्रीलंका क्रिकेट टीम के नाम रहा है। मेहमान टीम ने कुसल मेंडिस (87) और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (50) के अर्धशतकों की मदद से दिन के खेल की समाप्ति तक 6 विकेट के नुकसान पर 306 रन बना लिए हैं और फिलहाल क्रीज पर धनंजय डी सिल्वा (39*) और कसुन रजिता (16*) बने हुए हैं। आइए आज के खेल पर नजर डालते हैं।

    शुरुआती झटके के बाद करुणारत्ने ने लगाया अर्धशतक 

    श्रीलंका को 14 रन के टीम स्कोर पर ओशदा फर्नांडो के रूप में पहला झटका लग गया। पारी की शुरुआत करने आए फंर्नाडो महज 13 रन बनाकर आउट हो गए। खराब शुरुआत के बाद कप्तान करुणारत्ने ने मोर्चा संभाला और अपने टेस्ट करियर का 32वां अर्धशतक पूरा किया। वह 87 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए थे। उनका विकेट मैट हेनरी ले अपने नाम किया।

    शतक से चूके मेंडिस 

    नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए आए मेंडिस ने कप्तान का अच्छा साथ निभाया और दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मेंडिस अपना शतक बनाने से चूक गए। उन्होंने 83 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 87 रन की आक्रामक पारी खेली। तेजी से रन बटोर रहे मेंडिस विपक्षी कप्तान टिम साउथी का शिकार बने।

    चांदीमल और मैथ्यूज ने दिया उपयोगी योगदान 

    मध्यक्रम में श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांदीमल ने टिककर बल्लेबाजी की। इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। अपना 101वां टेस्ट खेल रहे मैथ्यूज अर्धशतक बनाने से चूक गए और 47 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 7,000 रन पूरे कर लिए हैं। चांदीमल भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके और 39 रन बनाकर आउट हुए।

    पहले दिन सिर्फ 75 ओवर का खेल संभव हो पाया 

    खराब रौशनी के कारण पहले दिन सिर्फ 75 ओवरों का ही खेल संभव हो पाया। स्टम्प्स तक क्रीज पर धनंजय डी सिल्वा 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 39 रन बना चुके हैं। दूसरे छोर से कसुन राजिथा 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड की ओर से साउथी सबसे सफल गेंदबाज हैं, जिन्होंने 44 रन देकर 3 विकेट ले लिए हैं। उनके अलावा मेट हेनरी ने 2 और माइकल ब्रेसवेल ने 1 विकेट लिया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    दिमुथ करुणारत्ने ने तोड़ा सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि दिमुथ करुणारत्ने
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: एंजेलो मैथ्यूज 7,000 टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे श्रीलंकाई बने, जानिए उनके आंकड़े  एंजेलो मैथ्यूज
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: पहले टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: टेस्ट सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा कड़ा मुकाबला  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: अहमदाबाद टेस्ट देखने पहुंचे प्रधानमंत्री, भारतीय खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रगान में खड़े हुए नरेंद्र मोदी
    अहमदाबाद टेस्ट: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका की वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शुरुआत, ऐसा रहा पहला दिन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: एडेन मार्करम 7वां टेस्ट शतक जड़ने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  एडेन मार्करम

    क्रिकेट समाचार

    WPL 2023: चोटिल बेथ मूनी की जगह लौरा वोल्वार्ड्ट गुजरात की टीम में शामिल  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: सोफिया डंकले ने जमाया विमेंस प्रीमियर लीग का सबसे तेज अर्धशतक  सोफिया डंकले
    WPL: गुजरात ने बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन और अन्य बातें विमेंस प्रीमियर लीग
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रवि शास्त्री के बयान को 'बकवास' करार दिया  रोहित शर्मा

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन 8,000 टेस्ट रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए आंकड़े  केन विलियमसन
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: टेस्ट क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े? श्रीलंका क्रिकेट टीम
    8 सालों के बाद गेविन लार्सेन छोड़ेंगे न्यूजीलैंड चयनकर्ता का पद, अब इंग्लैंड में करेंगे काम  वनडे क्रिकेट
    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, जानिए अहम जानकारी  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023