NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े 
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े 
    अंक तालिका में फिलहाल दूसरे स्थान पर है दक्षिण अफ्रीका (तस्वीर: एक्स/@ProteasMenCSA)

    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 01, 2023
    08:00 am

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 का 32वां मैच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 1 नवंबर (बुधवार) को होगा।

    प्रोटियाज टीम ने अपने 6 में से 5 मैच जीते हुए हैं, जबकि कीवी टीम ने अपने 6 में से 4 मैच जीते हुए हैं। अब ये दोनों टीमें पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आपस में भिड़ेंगी।

    आइए इस स्टेडियम के पिच रिपोर्ट और मौसम के हाल पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    इस मैदान पर न्यूजीलैंड को अपने इकलोते मैच में मिली है हार 

    न्यूजीलैंड ने पुणे के इस मैदान पर अपना 1 वनडे खेला है, जिसमें उन्हें हार मिली है। दक्षिण अफ्रीका ने यहां कोई वनडे मैच नहीं खेला है।

    इस मैदान पर वनडे क्रिकेट के 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 4 और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 5 मैचों में जीत नसीब हुई है।

    यहां सर्वोच्च स्कोर भारतीय क्रिकेट टीम (356 बनाम इंग्लैंड, 2017) के नाम पर है।

    पिच

    बल्लेबाजों को रास आती है पुणे की पिच 

    पुणे की सभी पिचें काली मिट्टी की हैं, जहां एक समान उछाल देखने को मिलता है।

    एक समान व्यवहार के चलते यहां पर बल्लेबाजी करना आसान माना जाता है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 294 रन है।

    यहां पर आखिरी मैच विश्व कप 2023 में 30 अक्टूबर को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया था। उस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241/10 का स्कोर बनाया था, जिसे अफगानिस्तान ने आसानी से हासिल किया था।

    जानकारी

    कैसा रहेगा मौसम का हाल?

    1 नवंबर को पुणे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बुधवार को पुणे में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मैच में मौसम का कोई खलल नहीं देखने को मिलेगा।

    बल्लेबाज

    इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन 

    महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में सर्वाधिक रन विराट कोहली ने बनाए हैं। कोहली ने यहां 8 पारियों में 78.71 की औसत के साथ 551 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक भी शामिल हैं।

    शिखर धवन ने इस मैदान पर 40.00 की औसत के साथ 280 रन बनाए हैं।

    जॉनी बेयरस्टो ने यहां 3 पारियों में 120.33 की स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए हैं।

    न्यूजीलैंड से हेनरी निकोलस ने अपनी इकलौती पारी में 42 रन बनाए हैं।

    गेंदबाजी

    इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट 

    महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में सर्वाधिक विकेट भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने लिए हैं। भुवनेश्वर ने यहां 6 मैचों में 29.10 की औसत के साथ 10 विकेट लिए हैं।

    बुमराह की बात करें तो उन्होंने पुणे में 4 पारियों में 19.30 की औसत से 10 ही विकेट लिए हैं।

    शार्दुल ठाकुर ने यहां पर 4 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं। बेन स्टोक्स ने 4 मैचों में 6 विकेट लिए हैं।

    हेड-टू-हेड

    विश्व कप में न्यूजीलैंड का पलड़ा रहा है भारी 

    न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक 71 मुकाबले खेले गए हैं।

    न्यूजीलैंड को 25 मुकाबलों में जीत मिली है। दक्षिण अफ्रीका ने 41 मैच अपने नाम किए हैं। 5 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।

    वनडे विश्व कप में दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले खेले गए हैं। 6 मैच में न्यूजीलैंड को जीत मिली है और 2 मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023

    ताज़ा खबरें

    पुणे पोर्शे मामले में आरोपी डॉक्टर किडनी प्रत्यारोपण गिरोह में भी शामिल, गिरफ्तार  पुणे
    'रामायण' में दिग्गज स्टंट निर्देशक गाय नॉरिस की एंट्री, सेट से सामने आईं तस्वीरें नितेश तिवारी
    पहलगाम हमले के बाद दिल्ली में बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान तेज, अप्रैल में 520 वापस भेजे दिल्ली पुलिस
    सोने की कीमतों में आज गिरावट हुई दर्ज, क्या है इसकी वजह?  सोना-चांदी की कीमतें

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान: टॉम लैथम ने लगाया वनडे करियर का 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: ग्लेन फिलिप्स ने लगाया अफगानिस्तान के खिलाफ पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    रहमानुल्लाह गुरबाज वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार हो रहे विफल, जानिए आकड़े वनडे विश्व कप 2023
    न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान: मिचेल सेंटनर को मिलीं 3 सफलताएं, वनडे में 100 विकेट भी पूरे किए वनडे विश्व कप 2023

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: रासी वैन डेर डुसेन ने लगाया वनडे करियर का 13वां अर्धशतक रासी वान डेर डुसेन
    वनडे विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने जमाया वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया अपना उच्चतम वनडे स्कोर, क्लासेन-हैंड्रिक्स ने खेली उम्दा पारियां  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: रीस टॉपली ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े रीस टोपली

    वनडे क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: एडम जैम्पा ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  एडम जैम्पा
    ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: जेम्स नीशम ने लगाया वनडे करियर का 7वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े जेम्स नीशम
    ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मैच में बने वनडे विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक कुल रन, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप के मैच में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीम बनी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023

    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित ने जड़ा वनडे करियर का 54वां अर्धशतक, कई रिकॉर्ड्स किए अपने नाम रोहित शर्मा
    भारत बनाम इंग्लैंड: आदिल राशिद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 350 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा और केएल राहुल का वनडे में शानदार है साझेदारी का रिकार्ड, जानिए आंकड़े रोहित शर्मा
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: मेजबान पाकिस्तान के अलावा ये 7 टीमें कर सकेंगी क्वालिफाई पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025