Page Loader
न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट: क्राइस्टचर्च में दोनों टीमों का कैसा रहा है प्रदर्शन?
8 मार्च से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट: क्राइस्टचर्च में दोनों टीमों का कैसा रहा है प्रदर्शन?

Mar 06, 2024
05:14 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 8 मार्च से क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेला जाएगा। इस मैदान पर कीवी टीम का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है और फिलहाल सीरीज में पिछड़ रही मेजबान टीम वापसी करने का प्रयास करेगी। आइए इस मैदान पर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने जीते हैं इस मैदान पर 9 टेस्ट 

न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर अब तक कुल 12 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 9 में उन्हें जीत मिली है, जबकि 2 में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इनके अलावा 1 टेस्ट उनका ड्रॉ भी रहा है। यहां पर ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 1 टेस्ट खेला है, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी। बता दें कि 2016 में कंगारू टीम ने अपने इकलौते टेस्ट में 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

आंकड़े

मैदान से जुड़े कुछ अहम आंकड़े 

इस मैदान पर सबसे बड़ा टीम स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम (659/6 बनाम पाकिस्तान, 2021) पर है, जबकि सबसे कम स्कोर दक्षिण अफ्रीका (95/10 बनाम न्यूजीलैंड, 2024) ने बनाया है। यहां पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी टॉम लैथम ने खेली है। बाएं हाथ के इस अनुभवी बल्लेबाज ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 252 रन बनाए थे। एक पारी में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी मैट हेनरी (7/23 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2022) ने की है।

रन

इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन

हेग्ले ओवल में सर्वाधिक रन लैथम ने बनाए हैं। उन्होंने यहां पर 12 टेस्ट की 21 पारियों में 48.55 की औसत से 971 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक भी शामिल है। उनके बाद इस सूची में केन विलियमसन (696) और हेनरी निकोलस (662) हैं। ऑस्ट्रेलिया से जो बर्न्स ने 2 पारियों में 117.5 की औसत के साथ 235 रन बनाए हैं। स्टीव स्मिथ ने 2 पारियों में 191 रन अपने नाम किए हैं।

विकेट

इन गेंदबाजों ने चटकाए हैं सर्वाधिक विकेट 

हेग्ले ओवल में सर्वाधिक विकेट टिम साउथी ने लिए हैं। इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने यहां पर 12 मैचों में 21.64 की औसत से 59 विकेट लिए हैं। उनके बाद इस सूची में ट्रेंट बोल्ट (53) और नील वैगनर (37) हैं। ऑस्ट्रेलिया से जैक्सन बर्ड यहां पर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने इस मैदान पर 2 पारियों में 17.85 की औसत के साथ 7 विकेट लिए हैं। नाथन लियोन ने अपने इकलौते टेस्ट में 3 विकेट चटकाए हैं।

पोल

क्या न्यूजीलैंड की टीम दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज को ड्रॉ कराने में सफल होगी?