NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप 2023: क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड्स पर एक नजर 
    अगली खबर
    विश्व कप 2023: क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड्स पर एक नजर 
    न्यूजीलैंड विश्व कप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आई है (तस्वीर: X/@ICC)

    विश्व कप 2023: क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड्स पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 22, 2023
    02:18 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप के पिछले 2 संस्करणों में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम उपविजेता रही है। हालांकि, टीम 1 बार भी यह खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है।

    5 अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी विश्व कप में न्यूजीलैंड एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। साल 2023 के विश्व कप में टीम में कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

    ऐसे में आइए विश्व कप में न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन 

    विश्व कप में कैसा रहा है न्यूजीलैंड का प्रदर्शन?

    पिछले 2 संस्करणों (2015 और 2019) में न्यूजीलैंड ने विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया था।

    वह साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रहा था।

    साल 2003 के विश्व कप में टीम सुपर-6 के राउंड तक ही पहुंच पाई थी। साल 1983 और 1987 में कीवी टीम ग्रुप चरण को पार करने में असफल रही थी।

    साल 1996 के टूर्नामेंट में टीम क्वार्टर फाइनल तक ही पहुंच पाई थी।

    जीत

    विश्व कप में न्यूजीलैंड की जीत-हार का रिकॉर्ड

    न्यूजीलैंड ने विश्व कप में 89 मैच खेले हैं। 54 मुकाबलों में टीम को जीत और 33 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

    1 मैच रद्द रहा है और साल 2019 का फाइनल इंग्लैंड के खिलाफ टाई हुआ था। इस मैच का फैसला सुपर ओवर से निकला था।

    केवल ऑस्ट्रेलिया (69) ने विश्व कप में न्यूजीलैंड से ज्यादा जीत दर्ज की है। भारत (53) 50 से अधिक विश्व कप मैच जीतने वाली एकमात्र अन्य टीम है।

    स्कोर

    न्यूजीलैंड का विश्व कप में सबसे बड़ा और सबसे छोटा स्कोर 

    साल 2015 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 393/6 का स्कोर बनाया था। यह उनका सर्वोच्च स्कोर है।

    साल 2003 में टीम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 112 रन पर ऑलआउट हुई थी। यह उनका सबसे छोटा स्कोर है।

    साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलफ उन्होंने 298 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया था। यह उनका सबसे सफल चेज है।

    2011 के विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 221 रन का बचाव किया था।

    प्रदर्शन 

    इन बल्लेबाजों ने किया है न्यूजीलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन 

    स्टीफन फ्लेमिंग (1,075 रन) ने विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। रॉस टेलर 1,002 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

    2015 के विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ मार्टिन गुप्टिल ने 237 रन की पारी खेली थी। यह विश्व कप में न्यूजीलैंड का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

    केन विलियमसन ने 2019 के विश्व कप में 578 रन बनाए थे। ये न्यूजीलैंड के लिए 1 विश्व कप में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

    विकेट

    इन गेंदबाजों ने किया है न्यूजीलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन 

    ट्रेंट बोल्ट ने विश्व कप में 19 मुकाबले खेले हैं और 39 विकेट झटके हैं। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2015 के विश्व कप में 22 विकेट झटके थे।

    2015 के विश्व कप में टिम साउथी ने 33 रन देकर 7 विकेट लिए थे। ये किसी भी न्यूजीलैंड के गेंदबाज का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

    शेन बॉन्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2003 के विश्व कप में 6/23 के आंकड़े दर्ज किए थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    न्यूजीलैंड ने 8 विश्व कप सेमीफाइनल मैच खेले हैं, जो संयुक्त रूप से सर्वाधिक है। ऑस्ट्रेलिया ने भी विश्व कप में 8 सेमीफाइनल मैच खेले हैं। भारत में न्यूजीलैंड ने वनडे विश्व कप मैचों में 7 जीत और इतनी ही हार दर्ज की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    मिचेल सैंटनर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 100 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स  टी-20 क्रिकेट
    न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 में इंग्लैंड को हराकर बराबरी पर समाप्त की सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: वनडे क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े? इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: पहले वनडे मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023

    विश्व कप 2023 के लिए खालिद महमूद को बांग्लादेश टीम का निदेशक नियुक्त किया गया बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने के बाद युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे युजवेंद्र चहल
    विश्व कप 2023: 31 साल के सीन एबॉट को मिला ऑस्ट्रेलिया टीम में मौका, जानिए आंकड़े  क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  पैट कमिंस
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे सीरीज में बन सकते हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच वॉर्मअप मुकाबला नहीं देख पाएंगे दर्शक, जानिए क्या है कारण  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025