NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / नवीन उल हक पर इंटरनेशनल लीग टी-20 ने लगाया 20 महीने का प्रतिबंध, जानिए कारण 
    अगली खबर
    नवीन उल हक पर इंटरनेशनल लीग टी-20 ने लगाया 20 महीने का प्रतिबंध, जानिए कारण 
    नवीन उल हक को बड़ा झटका लगा है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    नवीन उल हक पर इंटरनेशनल लीग टी-20 ने लगाया 20 महीने का प्रतिबंध, जानिए कारण 

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 18, 2023
    03:18 pm

    क्या है खबर?

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

    अनुबंध के उल्लंघन के कारण उन्हें इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) में भाग लेने से 20 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    हाल ही में समाप्त हुए सीजन में वह शारजाह वॉरियर्स के लिए खेले थे। नवीन ने 9 मैचों में 24.36 की औसत से 11 विकेट लिए थे।

    आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

    कारण

    अनुबंध संबंधी दायित्व का पालन नहीं कर पाए नवीन

    ILT20 की 3 सदस्यीय अनुशासन समिति ने दोनों पक्षों यानी नवीन और शारजाह वारियर्स को अलग-अलग सुना और सभी सबूतों की जांच की। इसके बाद उन्होंने नवीन पर 20 महीने के प्रतिबंध लगाया।

    इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नवीन शारजाह के साथ अपने अनुबंध संबंधी दायित्वों का पालन करने में विफल रहे हैं।

    बता दें, शारजाह वॉरियर्स ने नवीन के साथ एक साल का अनुबंध किया था, जिसे टीम ने बढ़ाना चाहा, लेकिन नवीन ने मना कर दिया।

    संन्यास

    हाल ही में लिया था वनडे क्रिकेट से संन्यास

    नवीन ने हाल ही में वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह केवल टी-20 क्रिकेट खेलना चाहते थे। ऐसे में यह उनके लिए बड़ा झटका है।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में नवीन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हैं। पिछले सीजन रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मुकाबले में उनका विराट कोहली के साथ काफी विवाद भी हो गया था।

    इसके कारण वह काफी चर्चा में भी रहे थे।

    करियर

    नवीन के टी-20 करियर पर एक नजर

    नवीन ने टी-20 क्रिकेट में अब तक 145 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 23.42 की औसत से 175 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.09 की रही है।

    वह 4 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं। नवीन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/11 का रहा है। नवीन दुनिया भर में टी-20 क्रिकेट लीग खेलते नजर आते हैं।

    अभी उनकी उम्र सिर्फ 24 साल है।

    अफगानिस्तान 

    नवीन का कैसा रहा है टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

    नवीन ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2019 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 27 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 8.11 की इकॉनमी रेट और 20.71 की औसत के साथ 34 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/21 का रहा है।

    उन्होंने आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 26 मार्च 2023 को खेला था। नवीन शुरुआती और आखिरी ओवर दोनों में अच्छी गेंदबाजी करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: राशिद खान खेलने उतरे 100वां मैच, जानिए उनके आंकड़े  राशिद खान
    वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दिया 242 का लक्ष्य, फारूकी की उम्दा गेंदबाजी  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका: फजलहक फारूकी ने किया वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, चटकाए 4 विकेट  वनडे विश्व कप 2023

    टी-20 क्रिकेट

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: बारिश में धुला पहला टी-20 मुकाबला, मंगलवार को होगा दूसरा मैच भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: हीथर नाइट ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े हीथर नाइट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट
    वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड: टी-20 सीरीज की लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    इकलौता टेस्ट: भारत ने मैच पर मजबूत की पकड़, जानिए कैसा रहा दूसरे दिन का खेल  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: राजस्थान और हरियाणा के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानिए जरुरी बातें  विजय हजारे ट्रॉफी
    दूसरा वनडे: आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: दीपक चाहर वनडे में नहीं लेंगे हिस्सा, मोहम्मद शमी टेस्ट से बाहर  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025