वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले नमन धीर का कैसा रहा है टी-20 करियर?
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारत की ओर से नमन धीर को डेब्यू करने का मौका मिला। उन्हें भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने डेब्यू कैप सौपीं। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने अपना डेब्यू मुकाबला खेला था। इस बीच उनके टी-20 क्रिकेट करियर के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
टी-20
ऐसा रहा है नमन धीर का टी-20 करियर
26 साल के नमन धीर ने अब तक 61 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 55 पारियों में 8 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 26 की औसत से 1,222 रन बनाए हैं।
उनकी स्ट्राइक रेट 156.26 की रही है। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 62 रन रहा है।
बतौर गेंदबाज उन्होंने 8 विकेट भी चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/19 का रहा है। घरेलू क्रिकेट में ये खिलाड़ी पंजाब के लिए खेलता है।
प्लेइंग इलेवन
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, अकील हुसैन, शमर स्प्रिंगर और शमर जोसेफ।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और मयंक यादव।
एशियाई खेल के फाइनल मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे वैभव सूर्यवंशी को पहले टी-20 में मौका नहीं मिला है।
ट्विटर पोस्ट
नमन धीर अपना पहला मुकाबला खेलेंगे
Another #TeamIndia Cap to cherish and celebrate 🧢👏
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
All smiles as Naman Dhir receives his T20I debut cap from Arshdeep Singh 🙌
Updates ▶️ https://t.co/2czVyKWreK#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/LrmwyiKBxv
IPL
ऐसा रहा है नमन धीर का IPL करियर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में नमन धीर मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हैं।
उन्होंने अब तक 37 मुकाबले खेले हैं और इसकी 33 पारियों में 7 बार नाबाद रहते हुए 27.30 की औसत और 163.97 की स्ट्राइक रेट से 710 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 62 रन रहा है।
बतौर गेंदबाज अभी तक वह IPL में एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं।