Page Loader
IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने विष्णु विनोद की जगह हार्विक देसाई को किया टीम में शामिल
मुंबई इंडियंस ने हार्विक देसाई को किया टीम में शामिल (तस्वीर: एक्स/@BCCIdomestic)

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने विष्णु विनोद की जगह हार्विक देसाई को किया टीम में शामिल

Apr 11, 2024
05:36 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 25वां मैच गुरुवार (11 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। इससे पहले MI ने अपनी टीम में एक अहम बदलाव किया है। टीम ने बाएं हाथ की कलाई की चोट के कारण शेष टूर्नामेंट से बाहर हुए विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद की जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई को टीम में शामिल किया है। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

बयान

IPL की ओर से जारी किया गया आधिकारिक बयान

IPL की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि MI ने बाएं हाथ की कलाई में चोट के कारण बाहर हुए विष्णु की जगह हार्विक को टीम में शामिल किया है। उन्हें उनके बेस प्राइस पर ही टीम में जगह दी है। बता दें कि विष्णु को अभी तक इस संस्करण में कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। वह अभ्यास के दौरान ही चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा है हार्विक का प्रदर्शन? 

24 वर्षीय हार्विक सौराष्ट्र से 46 प्रथम श्रेणी मैचों की 80 पारियों में 2,658 रन बना चुके हैं। इसमें 5 शतक और 16 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने 40 लिस्ट-A क्रिकेट मैचों में 76 की औसत से 1,341 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 9 शतक शामिल हैं। टी-20 क्रिकेट में वह 27 मैचों में 1 शतक और 4 अर्धशतक के साथ 691 रन बना चुके हैं। वह भारत की 2018 की अंडर-19 विश्व कप टीम का भी हिस्सा थे।