Page Loader
IPL: 11 फाइनल खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे एमएस धोनी, बना सकते कई अन्य रिकॉर्ड
एमएस धोनी IPL में सबसे ज्याद मैच खेलने वाले क्रिकेटर हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ChennaiIPL)

IPL: 11 फाइनल खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे एमएस धोनी, बना सकते कई अन्य रिकॉर्ड

May 29, 2023
05:01 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का फाइनल रविवार को बारिश के चलते नहीं हो पाया था। गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच अब यह मैच रिजर्व डे यानी सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। निर्णायक मुकाबले में टॉस के लिए उतरते ही CSK के कप्तान एमएस धोनी दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। धोनी IPL में 11 फाइनल खेलने वाले पहले खिलाड़ी होंगे, वहीं आज वह अपने करियर का 250वां IPL मुकाबला खेलेंगे।

रिकॉर्ड

ये रिकॉर्ड भी बना सकते हैं धोनी

धोनी IPL में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा धोनी अगर आज 1 चौका लगाते हैं तो लीग में उनके 350 चौके पूरे हो जाएंगे। धोनी ने IPL फाइनल में अब तक 180 रन बनाए हैं। फाइनल में टॉप स्कोरर बनने के लिए उन्हें आज 70 रन बनाने होंगे। IPL के फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना (249) के नाम है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शेन वॉटसन (236) हैं।

जानकारी

IPL फाइनल में सबसे ज्यादा छक्के

रैना और शेन वॉटसन ने IPL फाइनल में सबसे ज्यादा 13-13 छक्के लगाए हैं। वहीं कीरोन पोलार्ड ने 12, धोनी ने 11, यूसुफ पठान ने 10 और मुरली विजय ने IPL फाइनल में 9 छक्के लगाए हैं। आज धोनी रैना का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।