LOADING...
छठे नंबर पर विश्व के सबसे सफल बल्लेबाज हैं धोनी, उनके नाम हैं ये रिकॉर्ड्स
एमएस धोनी के नाम है ये बड़ा रिकॉर्ड (फोटो: ट्विटर/@ICC)

छठे नंबर पर विश्व के सबसे सफल बल्लेबाज हैं धोनी, उनके नाम हैं ये रिकॉर्ड्स

Feb 04, 2023
02:42 pm

क्या है खबर?

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अधिकतर हिस्सा फिनिशर के तौर पर खेला है। खास तौर से लिमिटेड ओवर्स में सबसे चुनौतीपूर्ण माने जाने वाले काम को धोनी ने बखूबी निभाया और ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कायम है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छठे नंबर पर सर्वाधिक 50 से अधिक रनों की पारी खेलने और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। धोनी ने सर्वाधिक 186 पारियां भी खेली हैं।

आंकड़े

ऐसे रहे हैं धोनी के आंकड़े

तीनों फॉर्मेट मिलाकर धोनी ने छठे नंबर पर 186 पारियों में सर्वाधिक 6,006 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं। उनके अलावा विश्व का कोई अन्य बल्लेबाज 5,000 रन भी नहीं बना सका है। धोनी का बल्लेबाजी औसत 46.92 का रहा है जो 3,500 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सर्वाधिक है। धोनी के बाद छठे नंबर पर सर्वाधिक रन स्टीव वॉ (4,588) ने बनाए हैं।