Page Loader
CSK बनाम RCB: महेंद्र सिंह धोनी IPL में खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय बने
महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि (तस्वीर: एक्स/@IPL)

CSK बनाम RCB: महेंद्र सिंह धोनी IPL में खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय बने

Mar 22, 2024
08:41 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज हो गया है और पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी विकेटकपीर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। मैच में उतरने के साथ ही धोनी के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। वह अब IPL में खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। आइए उनके IPL के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

उपलब्धि

IPL के 3 सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए धोनी

धोनी आज 42 साल और 259 दिन की उम्र में IPL का मुकाबला खेलने के लिए उतरे हैं। वह अब IPL खेल खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय हैं। इस मामले में वह केवल पूर्व लेग स्पिनर प्रवीण तांबे (44 साल 219 दिन) से पीछे हैं, जिन्होंने 2016 में अपना आखिरी IPL मैच खेला था। कुल मिलाकर इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉग (45 साल 92 दिन) हैं। उन्होंने भी 2016 में आखिरी मैच खेला था।

सफलता

IPL के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी

धोनी ने IPL में साल 2008 में पहली बार कप्तानी की थी। उन्होंने 226 मैच कप्तान के तौर पर खेले हैं, जिसमें से 133 जीते हैं और 91 में सामना करना पड़ा है। उनका जीत प्रतिशत 58.84 का रहा है। धोनी IPL में अब तक 250 मैच में 38.79 की औसत से 5,082 रन बना चुके हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 135.92 की रही है। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है।

जानकारी

धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 बार जीता खिताब

CSK लीग की सबसे सफल टीमों में से एक है। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को 5 IPL खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) दिलाए हैं। मुंबई इंडियंस (MI) भी रोहित की कप्तानी में 5 बार विजेता (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) बनी हैं।