NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: साल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-5 भारतीय गेंदबाज
    अगली खबर
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: साल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-5 भारतीय गेंदबाज
    अर्शदीप सिंह ने इस साल कमाल की गेंदबाजी की है (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: साल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-5 भारतीय गेंदबाज

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 26, 2023
    11:10 am

    क्या है खबर?

    क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 क्रिकेट में भारत ने साल 2023 में कई प्रयोग किए। इस साल काफी युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से भारतीय फैंस का दिल जीता।

    भारत ने आखिरी टी-20 सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी और इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तान थे। यह सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।

    ऐसे में आइए साल 2023 में अपनी गेंदबाजी से कमाल करने वाले शीर्ष-5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

    #1

    अर्शदीप सिंह 

    भारतीय टीम के लिए साल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए हैं। उन्होंने 21 मैच की 21 पारियों में 24.46 की औसत से 26 विकेट झटके हैं।

    उनकी इकॉनमी रेट इस साल 9.26 की रही है। अर्शदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस साल 3/20 का रहा है।

    वह इस साल शुरुआती ओवरों में गेंद को स्विंग कराते नजर आए और जरूरत के समय आखिरी ओवरों में भी गेंदबाजी की, उन्होंने भारतीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई।

    #2

    रवि बिश्नोई

    भारतीय टीम के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई साल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

    उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल 11 मैच खेले हैं। इस दौरान 17.61 की उम्दा औसत के साथ 18 विकेट झटके हैं।

    उनकी इकॉनमी रेट 7.20 की रही है। बिश्नोई का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस साल 3/24 का रहा है। वह इस समय टी-20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं।

    #3

    कुलदीप यादव

    कुलदीप यादव के लिए साल 2023 शानदार रहा है। सफेद गेंद की क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने साल 2023 में कमाल कर दिया है।

    वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं।

    उन्हें इस साल 9 मैच में मौका मिला है और उन्होंने इस दौरान 13.14 की औसत से 14 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनकी इकॉनमी रेट 5.96 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/17 का रहा है।

    #4

    हार्दिक पांड्या 

    साल 2022 में खेले गए टी-20 विश्व कप के बाद रोहित शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी नहीं की है।

    चोटिल होने से पहले हार्दिक पांड्या कप्तान थे और उन्होंने कप्तानी के साथ-साथ पूरे साल कमाल की गेंदबाजी भी की है।

    वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 11 मैच में 23.18 की औसत और 7.28 की इकॉनमी से 11 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16 का रहा है।

    #5

    अक्षर पटेल

    बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं। चोट की वजह से यह खिलाड़ी भी इस साल काफी परेशान रहा।

    अक्षर वनडे विश्व कप से भी बाहर हो गए। हालांकि, वह जब-जब मैदान पर उतरे अपने प्रदर्शन से कमाल किया।

    उन्होंने इस साल 13 मैच में 26.45 की औसत से 11 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.09 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/16 का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में शामिल हुए NCP नेता छगन भुजबल, शपथ ली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    IPL इतिहास में सबसे तेज 150 विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    कार के दस्तावेजों को डिजिलॉकर में रखने के कई फायदे, ऐसे करें अपलोड  कार
    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर

    भारतीय क्रिकेट टीम

    तीसरा वनडे: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 297 रन का लक्ष्य,  सैमसन की शतकीय पारी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच शतकीय साझेदारी, बना यह रिकॉर्ड  संजू सैमसन
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: ब्यूरन हेंड्रिक्स ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रजत पाटीदार के लिए दोहरी खुशी, वनडे डेब्यू के साथ ही IPL फीस में हुआ इजाफा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    भारत ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया, सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: अर्शदीप सिंह ने की वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश: तीसरे वनडे मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: स्मृति मंधाना ने टेस्ट क्रिकेट में लगाया तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट

    टी-20 क्रिकेट

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: कुलदीप यादव ने की टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए आंकड़े  कुलदीप यादव
    सूर्यकुमार यादव ने चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक के साथ अपने नाम किए ये रिकॉर्ड्स सूर्यकुमार यादव
    IPL 2024: नीलामी में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023, फाइनल: हर्षल पटेल और सुमित कुमार ने लिए 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े  विजय हजारे ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025