Page Loader
IPL: अंक तालिका में सबसे ज्यादा बार शीर्ष पर कौन-सी टीम रही?
IPL के इतिहास में प्लेऑफ में सबसे ज्यादा 4 बार MI टॉप पर रही है (तस्वीर: ट्विटर/@mipaltan)

IPL: अंक तालिका में सबसे ज्यादा बार शीर्ष पर कौन-सी टीम रही?

May 23, 2023
06:22 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की हार के साथ प्लेऑफ की तस्वीर साफ हुई। अंतिम-4 में पहले नंबर पर 20 अंकों के साथ गुजरात टाइटंस (GT), दूसरे और तीसरे स्थान पर 17-17 अंकों के साथ क्रमशः चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), वहीं चौथे पर मुंबई इंडियंस (MI) ने 16 अंकों के साथ जगह बनाई। IPL के इतिहास में प्लेऑफ में सबसे ज्यादा 4 बार MI शीर्ष पर रही है।

आंकड़े

गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार टॉप पर

इस सूची में दिल्ली कैपिटल्स (DC) 3 बार के साथ दूसरे, GT 2 बार के साथ तीसरे, CSK 2 बार के साथ चौथे स्थान पर है। पंजाब किंग्स (PBKS), RCB, गुजरात लायंस (GL), राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 1-1 बार अंतिम-4 में शीर्ष पर रही हैं। MI ने जहां सबसे ज्यादा 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) IPL का खिताब जीता है, वहीं CSK (2010, 2011, 2018, 2021) ने 4 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।