Page Loader
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टम्प आउट करने वाले विकेटकीपर पर एक नजर 
महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर फाइल: एक्स/@ICC)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टम्प आउट करने वाले विकेटकीपर पर एक नजर 

Aug 16, 2024
07:07 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट के खेल में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का हमेशा से बोलबाला रहा है। हालांकि, विकेटकीपर का भी इस खेल में अपना अलग ही महत्व होता है। शुरुआती दिनों में उन्हें एक बल्लेबाज के तौर पर ज्यादा पहचान नहीं मिलती थी, लेकिन अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में भी उनका नाम आता है। सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी भी विकेटकीपर ही थे। इस बीच आइए सबसे ज्यादा स्टम्प आउट करने वाले बारे में जानते हैं।

#1

महेंद्र सिंह धोनी (195) 

इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान धोनी हैं। उन्होंने साल 2004 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह साल 2019 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 538 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 195 खिलाड़ियों को स्टम्प आउट किया था। उन्होंने अपने पूरे करियर में 634 कैच भी लपके थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी के नाम 608 पारियों में 17,266 रन हैं।

#2

कुमार संगाकारा 

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 594 मुकाबलों में 139 बार खिलाड़ियों को स्टम्प आउट कर पवेलियन की राह दिखाई थी। इस दौरान इस खिलाड़ी ने 678 कैच भी लपके थे। उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2000 में खेला था। आखिरी बार यह खिलाड़ी 2015 में खेलते हुए नजर आया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संगाकार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बल्ले से 17,840 रन निकले हैं।

#3

रोमेश कालूविथाराना

इस सूची में तीसरे स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रोमेश कालूविथाराना हैं। उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 1990 में खेला था। आखिरी बार वह साल 2004 में खेलते हुए नजर आए थे। इस खिलाड़ी ने 238 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 101 स्टम्प आउट किए थे। उन्होंने अपने करियर में 23.47 की औसत से 5,563 रन बनाए थे। रोमेश ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 224 कैच भी लपके थे।

#4

मुशफिकुर रहीम

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम इस सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2005 में खेला था। ये खिलाड़ी अभी भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल रहा है। उन्होंने 461 मुकाबलों में 101 खिलाड़ियों को स्टम्प आउट किया है। इस खिलाड़ी ने 367 कैच भी लपके हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने 11,995 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 219* रन रहा है।