Loading...
द हंड्रेड 2026 में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य प्रमुख आंकड़े
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीता खिताब (तस्वीर: एक्स/DurbansSG)

द हंड्रेड 2026 में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य प्रमुख आंकड़े

Aug 17, 2026
12:44 pm

क्या है खबर?

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (पहले मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के नाम से जानी जाने वाली टीम) ने अपना पहला 'द हंड्रेड' खिताब जीता है। जोस बटलर की कप्तानी वाली इस टीम ने बीते रविवार को लॉर्ड्स में ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल करके यह कारनामा किया। टिम साइफर्ट ने खिताबी मैच में 38 गेंदों में 72 रन बनाए। इस बीच सीजन में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य प्रमुख आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

फाइनल 

ऐसा रहा फाइनल मैच

लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मैच में ट्रेंट रॉकेट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158/8 का स्कोर बनाया, जिसमें एन्यूरिन डोनाल्ड ने 38 रन की पारी खेली।

जवाब में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने साइफर्ट की अर्धशतकीय पारी (72)की मदद से 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया। उनके अलावा ल्यूस डू प्लॉय ने नाबाद 27 रन बनाए।

फाइनल में नूर अहमद ने भी 3 विकेट लेते हुए जीत में योगदान दिया।

सर्वाधिक रन 

इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन 

सनराइजर्स लीड्स के मिचेल मार्श सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

उन्होंने इस सीजन में 9 पारियों में 46.22 की औसत और 169.79 की स्ट्राइक रेट से 416 रन बनाए।

फाइनल में उम्दा पारी खेलने वाले साइफर्ट ने इस सीजन में 49.25 की औसत और 168.37 की स्ट्राइक रेट से 394 रन अपने नाम किए।

लीड्स के रयान रिकेल्टन ने 49.28 की औसत और 173.36 की स्ट्राइक रेट से 345 रन बनाए।

ADVERTISEMENT

सर्वाधिक विकेट 

इन गेंदबाजों ने लिए सर्वाधिक विकेट 

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के जोश टंग और MI लंदन के रिचर्ड ग्लीसन इस सीजन में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज रहे।

टंग ने 10 मैचों में 18.42 की औसत के साथ 14 विकेट चटकाए।

ग्लीसन ने सिर्फ 8 मुकाबलों में ही 16.85 की औसत के साथ 14 सफलताएं हासिल की।

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के सॉनी बेकर ने 9 मैचों में 22.15 की औसत के साथ 13 विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENT

अन्य आंकड़े 

ऐसे रहे अन्य आंकड़े 

इस सीजन में कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका और रिकेल्टन ने सर्वोच्च पारी नाबाद 94 रन की खेली।

साइफर्ट ने सर्वाधिक 5 अर्धशतक लगाए, जबकि मार्श ने सर्वाधिक 29 छक्के लगाए।

इस सीजन में MI लंदन के राशिद खान 5 विकेट हॉल लेने वाले इकलौते गेंदबाज रहे।

उन्होंने 18वें मैच में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के खिलाफ 20 गेंदों में 17 रन देते हुए 5 विकेट लिए थे। यह उनका इस लीग में पहला ही 5 विकेट हॉल था।

ADVERTISEMENT