Page Loader
IPL प्लेऑफ में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं शुभमन गिल, जानिए आंकड़े
IPL 2023 में अब तक 851 रन बना चुके हैं शुभमन गिल (तस्वीर: ट्विटर/@ShubmanGill)

IPL प्लेऑफ में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं शुभमन गिल, जानिए आंकड़े

May 27, 2023
04:06 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतक लगाया। उन्होंने 60 गेंदों पर 129 रन की पारी खेली। इसके साथ ही गिल IPL के प्लेऑफ में तीसरे सबसे ज्यादा रन (9 पारी- 435) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 24 पारियों में 714 रन बनाए। दूसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 22 पारियों में अब तक 523 रन बनाए।

प्रदर्शन

इस सीजन कैसा रहा गिल का प्रदर्शन

गिल ने इस सीजन प्लेऑफ मे अब तक 171 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्वालिफायर-1 में उन्होंने 38 गेंदों पर 42 रन और दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 129 रन की पारी खेली। IPL 2023 में अब गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 16 मैच की 16 पारियों में 60.79 की औसत और 156.43 की स्ट्राइक रेट से 851 रन बनाए हैं। इसमें 4 अर्धशतक और 3 शतक भी शामिल हैं।