Page Loader
टी-20: डेथ ओवर्स में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं विराट कोहली, जानिए आंकड़े
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेथ ओवर्स में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@imVkohli)

टी-20: डेथ ओवर्स में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं विराट कोहली, जानिए आंकड़े

Aug 12, 2023
07:41 pm

क्या है खबर?

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेथ ओवर्स (16 से 20) के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने डेथ ओवर्स में 53 छक्के लगाए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या (50), तीसरे पर महेंद्र सिंह धोनी (37), चौथे पर युवराज सिंह (34), 5वें पर सूर्यकुमार यादव (32) और छठे पर सुरेश रैना (22) हैं। विराट ने आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय 10 नवंबर, 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में खेला था।

आंकड़े

रोहित ने लगाए हैं सर्वाधिक छक्के

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित हैं। उन्होंने 148 मैच की 140 पारियों में 182 छक्के लगाए हैं। सूची में दूसरे नंबर पर विराट हैं, जिन्होंने 115 मैच की 107 पारियों में 117 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव (101), चौथे पर केएल राहुल (99), 5वें पर युवराज सिंह (74), छठे पर हार्दिक पांड्या (68), 7वें पर सुरेश रैना (58), 8वें पर महेंद्र सिंह धोनी (52) और 9वें पर शिखर धवन (50)हैं।

प्रदर्शन

कोहली के करियर पर एक नजर

कोहली ने 111 टेस्ट की 187 पारियों में अब तक 49.29 की औसत और 55.23 की स्ट्राइक रेट से 8,676 रन बनाए हैं। उन्होंने 275 वनडे की 265 पारियों में 57.32 की औसत और 93.62 की स्ट्राइक रेट से 12,898 रन बनाए। इसके साथ ही 115 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 52.73 की औसत और 137.96 की स्ट्राइक रेट से 4,008 रन बनाए हैं। विराट ने टेस्ट में 29, वनडे में 46 और टी-20 क्रिकेट में 1 शतक लगाया है।