Page Loader
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिग का यह खास रिकॉर्ड
विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिग का यह खास रिकॉर्ड

Sep 27, 2023
10:16 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ आखिरी वनडे में बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया। विराट ने 61 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 91.80 की रही। यह उनके वनडे करियर का 66वां अर्धशतक है। इसके अलावा विराट इस प्रारूप में 47 शतक भी लगा चुके हैं। कंगारू टीम के खिलाफ अर्धशतक लगाते ही विराट ने रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

प्रदर्शन

विराट ने वनडे में 113 बार बनाया 50+ स्कोर

विराट ने वनडे में 113 बार 50 ये ज्यादा स्कोर बनाया है। इस मामले में उन्होंने पोटिंग को पछाड़ दिया। पोटिंग ने वनडे में 112 बार यह कारनामा किया था। वनडे में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने अपने करियर में 145 बार (49 शतक, 96 अर्धशतक) ऐसा किया। सूची में दूसरे नंबर पर श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगाकार (118), चौथे पर विराट, 5वें पर पोंटिंग और छठे पर जैक कैलिस (103) हैं।

रिकॉर्ड

विराट ने बनाया यह रिकॉर्ड

आखिरी वनडे में 53 रन बनाते ही विराट के वनडे में घरेलू मैदान पर 5,500 रन पूरे हो गए। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। विराट ने 111 वनडे में इस आंकड़े को छुआ। घरेलू मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने घरेलू मैदान पर खेले 164 वनडे में 6,976 रन बनाए थे। सूची में तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी (4,351), चौथे पर रोहित शर्मा (4,130), 5वें पर युवराज सिंह (3,415) हैं।