
IPL के इतिहास में इन मैचों में बने हैं कुल 500 से अधिक रन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक कई बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं।
शुरुआती कुछ सीजन में इस लीग में बहुत कम मौकों पर कोई टीम 200 रन का आंकड़ा छू पाती थी, लेकिन बदलते हुए खेल के साथ अब ये स्कोर कई मैचों में देखने को मिलते हैं।
अब तक IPL में चुनिंदा मैचों में ही 500 से अधिक रन (दोनों पारियों को मिलाकर) बने हैं।
आइए उन मुकाबलों के बारे में जानते हैं।
#1
RCB बनाम SRH (549 रन, IPL 2024)
IPL 2024 के 30वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए लीग इतिहास का सर्वोच्च स्कोर 287/3 बनाया था।
उस मैच में SRH से ट्रेविस हेड ने शतक (102) लगाया था।
जवाब में RCB की टीम पूरे ओवर खलेने के बाद 262/7 का स्कोर ही बना सकी थी। RCB से दिनेश कार्तिक ने सर्वाधिक 83 रन बनाए थे।
SRH ने 25 रन से वो मैच जीता था।
#2
SRH बनाम RR (528 रन, IPL 2025)
IPL 2025 के दूसरे मैच में SRH ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ पहले खेलते हुए 286/6 का स्कोर बनाया। हैदराबाद में हुए मैच में SRH से ईशान किशन ने 106 रन की पारी खेली।
जवाब में RR की टीम 242/6 का स्कोर ही बना सकी। RR से ध्रुव जुरेल ने 70 रन और संजू सैमसन ने 66 रन की पारियां खेली।
आखिरकार SRH ने इस मैच को 44 रन से अपने नाम किया।
#3
SRH बनाम MI (523 रन, IPL 2024)
IPL 2024 के 8वें मैच में SRH ने मुंबई इंडियंस (MI) को 31 रन से हराया था।
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए मैच में SRH ने पहले खेलते हुए हेनरिक क्लासेन की 80 रन की पारी की मदद से 277/3 का स्कोर बनाया था। SRH से ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने भी अर्धशतक लगाए थे।
जवाब में MI की टीम 246/5 का स्कोर ही बना सकी थी। MI से तिलक वर्मा ने सबसे अधिक 64 रन बनाए थे।
#4
KKR बनाम PBKS (523 रन, IPL 2024)
IPL 2024 के 42वें मैच में KKR ने PBKS के खिलाफ पहले खेलते हुए 261/6 का स्कोर बनाया था। KKR से उस मैच में फिल सॉल्ट (75) और सुनील नरेन (71) ने उम्दा पारियां खेलीं थी।
ईडन गार्डन स्टेडियम में हुए मैच में पहाड़ से लक्ष्य को PBKS ने 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया था।
इस अविश्वसनीय जीत में जॉनी बेयरस्टो की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 48 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए थे।
#5
DC बनाम MI (504 रन, IPL 2024)
IPL 2024 के 43वें मैच में DC ने MI के खिलाफ पहले खेलते हुए 257/4 का स्कोर बनाया था।
उस मैच में DC से जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 27 गेंद में 84 रन की अविश्वसनीय पारी खेली थी।
जवाब में MI ने पूरे ओवर खेलने के बाद 247/9 का स्कोर बनाया था। MI से सर्वाधिक रन तिलक ने 63 रन बनाए थे। उनके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने 46 रन का योगदान दिया था।