Page Loader
IPL 2023 फाइनल: मोहित शर्मा ने अपने 100वें मैच में चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
मोहित शर्मा ने 3 विकेट अपने नाम किए (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

IPL 2023 फाइनल: मोहित शर्मा ने अपने 100वें मैच में चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

May 30, 2023
01:54 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने 3 विकेट चटकाए। यह उनका 100वां मैच था। बारिश के बाद CSK को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला था। इससे GT के गेंदबाज 3 से ज्यादा ओवर नहीं कर सकते थे। मोहित ने कोटे के 3 ओवर में 12 की इकॉनमी से 36 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

प्रदर्शन

3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए

11वें ओवर की 5वीं गेंद पर मोहित ने अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजा। रहाणे ने 13 गेंदों पर 27 रन बनाए। इसके बाद 13वें ओवर की पहली तीन गेंद पर अंबाती रायुडू ने मोहित को 2 छक्के और 1 चौका लगाया। ओवर की चौथी गेंद पर मोहित ने रायुडू को आउट किया, उन्होंने 8 गेंदों पर 19 रन बनाए। अगली ही गेंद पर मोहित ने एमएस धोनी का भी विकेट चटकाया। धोनी गोल्डन डक का शिकार हुए।

जानकारी

कैसा रहा है मोहित का IPL करियर? 

मोहित ने 13 अप्रैल, 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 100 मैचों में लगभग 24 की औसत 8.50 की इकॉनमी से 119 विकेट लिए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/10 विकेट की रही है।