NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला अंतरराष्ट्रीय वनडे में 7,000 रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर बनीं मिताली राज
    अगली खबर
    महिला अंतरराष्ट्रीय वनडे में 7,000 रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर बनीं मिताली राज

    महिला अंतरराष्ट्रीय वनडे में 7,000 रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर बनीं मिताली राज

    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 14, 2021
    03:37 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे कप्तान मिताली राज महिला वनडे में 7,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ चौथे वनडे में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है।

    लंबे समय से मिताली महिला वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। तीसरे वनडे में वह महिला क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

    उपलब्धि

    मिताली के लिए शानदार उपलब्धि

    मिताली ने अपनी 192वीं पारी में 7,000 रन पूरे किए हैं। आपको बता दें कि वह महिला वनडे क्रिकेट में 6,000 रन बनाने वाली भी पहली महिला क्रिकेटर हैं।

    213 वनडे मैचों में मिताली ने 50.49 की औसत के साथ 7,019 रन बनाए हैं। उन्होंने सात शतक और 54 अर्धशतक लगाए हैं। महिला वनडे में दूसरी सबसे अधिक रन बनाने वाली चार्लोट एडवर्ड्स (5,592) से मिताली 1,027 रन आगे हैं।

    रिकॉर्ड्स

    महिला वनडे में मिताली के नाम हैं ये शानदार रिकॉर्ड्स

    213 वनडे खेल चुकी मिताली 200 या उससे अधिक वनडे मैच खेलने वाली इकलौती महिला क्रिकेटर हैं। वह महिला वनडे में 7,000 या उससे अधिक रन बनाने वाली भी इकलौती महिला क्रिकेटर हैं।

    54 अर्धशतक लगा चुकी मिताली महिला वनडे में 50 या उससे अधिक अर्धशतक लगाने वाली भी इकलौती महिला क्रिकेटर हैं। महिला वनडे में वह (54) सबसे अधिक बार नाबाद रहने वाली क्रिकेटर भी हैं।

    जानकारी

    चार्लोट एडवर्ड्स ने बनाए हैं महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन

    इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स (10,273) ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाए हैं। एडवर्ड्स ने 23 टेस्ट में 1,676, 191 वनडे में 5,992 और 95 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,605 रन बनाए हैं।

    विश्व रिकॉर्ड

    सबसे लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के सचिन के विश्व रिकॉर्ड के करीब हैं मिताली

    अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट के अपने चौथे दशक में खेल रही मिताली ने हाल ही में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। 1999 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रही मिताली का यह चौथा दशक है।

    उनका अंतरराष्ट्रीय करियर 21 साल और 261 दिनों का हो गया है। सबसे लंबे अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर के मामले में वह केवल सचिन तेंदुलकर (22 साल और 91 दिन) से ही पीछे रह गई हैं। पहले वनडे के दौरान उन्होंने सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    मिताली राज

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 में ऐसी रही है विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी, जानिए आंकड़ों में तुलना विराट कोहली
    IPL 2021: ऐसा है दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल, जानिए टीम की अहम बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: पीटरसन ने खेली धुंआधार पारी, इंग्लैंड ने भारत को हराया सचिन तेंदुलकर
    भारत बनाम इंग्लैंड: टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल हो सकते हैं राहुल चाहर- रिपोर्ट्स भारतीय क्रिकेट टीम

    मिताली राज

    भारतीय महिला टीम ने भी न्यूज़ीलैंड में रचा इतिहास, 24 साल बाद जीती वनडे सीरीज़ क्रिकेट समाचार
    मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से लिया संन्यास, उनके नाम हैं ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हुई 15 साल की यह खिलाड़ी, जानें क्रिकेट समाचार
    2021 से महिला IPL का आयोजन करे BCCI- मिथाली राज इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025