LOADING...
IPL 2022: मिचेल स्टार्क ने बताया क्यों नहीं दिया नीलामी में अपना नाम
मिचेल स्टार्क

IPL 2022: मिचेल स्टार्क ने बताया क्यों नहीं दिया नीलामी में अपना नाम

लेखन Neeraj Pandey
Jan 31, 2022
05:52 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2015 के बाद से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हिस्सा नहीं लिया है। उनके इस सीजन में खेलने की उम्मीदें काफी अधिक थीं, लेकिन अंतिम समय में उन्होंने खुद को नीलामी से बाहर कर लिया था। स्टार्क ने अब खुद खुलासा किया है कि वह अंतिम समय पर पीछे हटे हैं। उन्होंने लीग में नहीं खेलने के कारण का भी खुलासा किया है।

कारण

22 हफ्ते बबल में नहीं रहना चाहते स्टार्क

स्टार्क ने परिवार के साथ समय बिताने के लिए IPL में नहीं खेलने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, "मैं नीलामी में शामिल होने से बस एक क्लिक दूर था, लेकिन वास्तव में मैं 22 हफ्ते बॉयो-बबल में नहीं बिताना चाहता। मैं IPL में भविष्य में हिस्सा लूंगा, लेकिन यह मेरी शर्तों पर होगा। मुझे एलीसा और परिवार के साथ बिताने के लिए आठ हफ्तों का समय मिल जाता है।"

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

स्टार्क के अलावा दिग्गज कैरेबियन बल्लेबाज क्रिस गेल ने भी नीलामी के लिए नाम नहीं दिया है। इसके अलावा इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स और सैम कर्रन भी नीलामी में शामिल नहीं होंगे।

Advertisement

ऐलन बॉर्डर मेडल

हाल ही में स्टार्क ने जीता था ऐलन बॉर्डर मेडल

हाल ही में स्टार्क को ऑस्ट्रेलिया का साल का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया है। ऐलन बॉर्डर मेडल हासिल करने के लिए स्टार्क ने मिचेल मार्श को एक प्वाइंट से पछाड़ा था। स्टार्क ने कैलेंडर ईयर में कुल 43 विकेट हासिल किए। 24.4 की औसत से विकेट लेने वाले स्टार्क ने दूसरे नंबर पर मौजूद गेंदबाज पर 12 विकेट की बढ़त बनाई थी। 2021 के लिए स्टार्क को साल का बेस्ट वनडे खिलाड़ी भी चुना गया है।

Advertisement

करियर

RCB से खेल चुके हैं स्टार्क

पिछले साल टी-20 विश्व कप से पहले IPL ऑक्शन हुआ था, जिसमें स्टार्क ने अपना नाम नहीं दिया था। हालांकि, वह 2014 और 2015 सीजन में IPL खेलते हुए दिखे थे। स्टार्क ने अपने IPL करियर के 27 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से 34 विकेट लिए हैं। IPL 2015 के बाद से स्टार्क वर्कलोड और इंजरी के कारण लीग में नहीं खेल सके हैं।

नीलामी

फरवरी में होगी IPL 2022 के लिए नीलामी

IPL 2022 की बड़ी नीलामी का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है और बोर्ड ने इस पर मुहर लगा दिया है। कुल मिलाकर 1,214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। भारत के अलावा 18 अन्य देशों के खिलाड़ियों ने अपने नाम नीलामी के लिए दिए हैं। नीलामी से दो दिन पहले फ्रेंचाइजियों को फाइनल लिस्ट सौंपी जाएगी।

Advertisement