NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: LSG ने MI को हराते हुए दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: LSG ने MI को हराते हुए दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    LSG को मुकाबले में शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: LSG ने MI को हराते हुए दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन आदर्श कुमार
    May 18, 2024
    12:21 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 67वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रन से हराते हुए इस सीजन अपनी 7वीं जीत दर्ज की।

    यह दोनों टीमों का IPL 2024 में आखिरी मुकाबला था।

    मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। जवाब में MI 20 ओवर में 196/6 का स्कोर ही बना पाई।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और LSG के 3 बल्लेबाज 69 रन पर पवेलियन लौट गए।

    यहां से निकोलस पूरन (75) और केएल राहुल (55) ने शानदार पारी खेली और टीम को 214 रन तक पहुंचाया।

    जवाब में रोहित शर्मा ने फॉर्म में वापसी करते हुए 68 रन बनाए। नमनधीर सिंह ने IPL करियर का पहला अर्धशक लगाया। इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाया।

    पारी

    पूरन की धमाकेदार पारी 

    पूरन ने मैच में सिर्फ 19 गेंद सामना करते हुए अपना 9वां IPL अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन उनका तीसरा अर्धशतक रहा।

    उन्होंने 29 गेंद का सामना किया और 75 रन बनाकर नुवान तुषारा की गेंद पर आउट हुए।

    उनके बल्ले से 5 चौके और 8 शानदार छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 258.62 की रही।

    उन्होंने राहुल के साथ मिलकर सिर्फ 44 गेंद में 109 रन रन की साझेदारी निभाई।

    रन

    पूरन ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 7,000 रन 

    पूरन ने अपनी इस पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में 7,000 रन भी पूरे किए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के 49वें खिलाड़ी बने।

    उन्होंने 329 मैच की 326 पारियों में 27.35 की औसत और 147.55 की स्ट्राइक रेट से 7,003 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 39 अर्धशतक और 2 शतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 102* रन रहा है।

    पूरन ने LSG के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया। पहला (15 गेंद) भी उन्हीं के नाम है।

    कप्तानी

    केएल राहुल ने जड़ा इस संस्करण में चौथा अर्धशतक

    राहुल 41 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। यह इस सीजन उनका चौथा अर्धशतक रहा। IPL 2024 में उन्होंने 500 रन भी पूरे किए।

    उनके अब 14 मैचों में 40 की औसत और 136.48 की स्ट्राइक रेट से 520 हो गए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82 रन रहा है। राहुल MI के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (950) बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने IPL में 400 चौके भी पूरे किए।

    गेंदबाजी

    पीयूष और नुवान की शानदार गेंदबाजी

    मैच में पीयूष चावला ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी रेट 7.20 की रही।

    इसके अलावा नुवान तुषारा ने 4 ओवर में केवल 28 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

    पीयूष के IPL में अब 192 विकेट हो गए हैं। वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर युजवेंद्र चहल (204) हैं।

    वापसी 

    रोहित की हुई फॉर्म में वापसी 

    MI के सलामी बल्लेबाज रोहित ने 38 गेंद का सामना किया और 68 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 178.95 की रही।

    उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में 2,500 रन भी पूरे किए।

    IPL 2024 में इस खिलाड़ी ने 14 मैच में 32.07 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए।

    यह उनके IPL करियर का 43वां और इस सीजन का पहला अर्धशतक रहा।

    जानकारी

    नमनधीर की अच्छी पारी 

    नमनधीर ने 28 गेंद का सामना किया और 62 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 221.43 की रही। यह उनके IPL करियर का पहला अर्धशतक है। उन्होंने इसी सीजन गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ डेब्यू किया था।

    अंक तालिका

    अंक तालिका पर एक नजर 

    MI ने इस सीजन 14 मैच खेले, जिसमें से उसे सिर्फ 4 मुकाबलों में जीत मिली और 10 में हार मिली। वह 8 अंक (-0.318) के साथ आखिरी स्थान पर रही।

    LSG को खेले गए 14 मुकाबलों में से 7 में जीत और 7 में हार मिली। वह 14 अंकों के साथ (-0.667) छठे स्थान पर रही है।

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 19 अंक के साथ पहले स्थान पर और राजस्थान रॉयल्स 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    IPL 2024

    IPL 2024: क्विंटन डिकॉक DC के खिलाफ खेल सकते हैं बड़ी पारी, जानिए कारण लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: प्लेऑफ की दौड़ हुई दिलचस्प, जानिए सभी टीमों का समीकरण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' से आउट होने वाले खिलाड़ियों पर नजर चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL में DC और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    विराट कोहली IPL में एक टीम से 250 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    IPL 2024: DC बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    टी-20 विश्व कप में इन टीमों ने बनाए हैं सबसे कम स्कोर टी-20 विश्व कप

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: RR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप में इन गेंदबाजों ने ली है हैट्रिक, जानिए उनके आंकड़े टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, नजमुल हुसैन शांतो करेंगे कप्तानी टी-20 विश्व कप
    IPL में RR और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL में DC और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC बनाम MI की अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट  दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम MI: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क ने सिर्फ 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पहले शतक से चूके इंडियन प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया IPL इतिहास में अपना सर्वोच्च स्कोर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025