NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: MI बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: MI बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े 
    गुजरात टाइटंस इस IPL सीजन शानदार फॉर्म में है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: MI बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 12, 2023
    09:29 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 57वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार (11 मई) को खेला जाएगा।

    MI के इस घरेलू मैदान को इस बार 7 मैचों की मेजबानी मिली है। इनमें से 5 मैच खेले जा चुके हैं। पिछले मैच में MI ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को हराया था।

    आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पिच

    कैसा है पिच का मिजाज? 

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को काफी रास आ रही है। यहां गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट लगाते हैं।

    छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को अपना और अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने में मदद करती हैं। पिछले मैच में MI ने 200 का लक्ष्य सिर्फ 16.3 ओवर में हासिल कर लिया था।

    गेंदबाजों को यहां विकेट लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165-170 रन है।

    मौसम

    कैसा रहेगा मौसम का हाल? 

    मुंबई में इस समय बहुत गर्मी है। हालांकि, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके साथ ही बादल भी छाए रहेंगे।

    शाम 7 बजे टॉस होना है। उसके बाद तापमान में मामूली गिरावट आएगी। मैच के दौरान बारिश की किसी भी तरह की आशंका नहीं है। ऐसे मौसम में बल्लेबाजों को और फायदा होगा।

    मैच में पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी।

    आंकड़े

    वानखेड़े स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े 

    इस स्टेडियम में अब तक 107 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 49 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 58 मैच जीते हैं।

    इस स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर RCB (235/1 बनाम MI, 2015) और न्यूनतम स्कोर KKR (67 बनाम MI, 2008) के नाम दर्ज है।

    यहां सबसे बड़ी पारी एबी डिविलियर्स (133* बनाम MI, 2015) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हरभजन सिंह (5/18 बनाम CSK, 2011) ने की थी।

    प्रदर्शन

    वानखेड़े स्टेडियम में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है शानदार 

    MI के कप्तान रोहित शर्मा इस मैदान पर अपना खोया हुआ फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यहां 71 IPL मैचों में 32.79 की औसत और 133.17 की स्ट्राइक रेट से 1,935 रन बनाए हैं।

    94 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने यहां 14 अर्धशतक जमाए हैं।

    GT के कप्तान हार्दिक पांड्या पहले MI की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 34 मैच में यहां 20.68 की औसत से 583 रन बनाए हैं। इसके साथ ही 24 विकेट भी लिए हैं।

    इतिहास

    क्या है वानखेड़े स्टेडियम का इतिहास?

    यह स्टेडियम वर्ष 1974 में बनकर तैयार हुआ था और यहां एक साथ 33,000 दर्शक बैठकर मैच देख सकते हैं।

    यहां पहला टेस्ट मैच 1975 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। पहला वनडे भारत और श्रीलंका के बीच 1987 में और पहला टी-20 मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 2012 में खेला गया था।

    भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप 2011 का खिताब इसी मैदान पर श्रीलंका को हराकर जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    गुजरात टाइटंस
    IPL 2023
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    मुंबई इंडियंस

     IPL 2023: GT ने MI को दिया 208 का लक्ष्य, गिल-मिलर ने खेली उम्दा पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने MI को हराकर दर्ज की पांचवी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    जोफ्रा आर्चर की चोट ने बढ़ाई MI की चिंता, शेष मैचों से बाहर होने का खतरा  जोफ्रा आर्चर
    IPL 2023: MI बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: GT के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  IPL 2023
    GT बनाम MI: शुभमन गिल ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े   शुभमन गिल
    IPL 2023: नूर अहमद ने MI के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  नूर अहमद

    IPL 2023

    IPL 2023: KKR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: विराट कोहली का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  विराट कोहली
    IPL: शुभमन गिल का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार रहा है औसत, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023: PBKS बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: पिछले साल नहीं बिक सके थे ये गेंदबाज, अब कर रहे हैं कमाल  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम LSG: अथर्व तायडे ने लगाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम LSG: यश ठाकुर ने झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025