NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: MI बनाम CSK के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट
    अगली खबर
    IPL 2024: MI बनाम CSK के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट
    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में CSK से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस (तस्वीर: एक्स/@mipaltan)

    IPL 2024: MI बनाम CSK के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 14, 2024
    08:30 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होना है।

    यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार (14 अप्रैल) को खेला जाएगा।

    यह MI का घरेलू मैदान है और इस संस्करण में इसे 7 मैचों की मेजबानी मिली है। आज होने वाला मैच यहां इस सीजन का चौथा मुकाबला होगा।

    ऐसे में आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    कैसा रहता है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज?

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच अमूमन बल्लेबाजी के अनुकूल रहती है।

    यहां की पिच के लाल मिट्टी से बनी होने के कारण उछाल अच्छा मिलता है और गेंद आसानी से बैट पर आती है। यहां स्पिनरों को भी विकेट चटकाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।

    पिच में घास की कमी होने के कारण तेज गेंदबाजों को भी विकेट के लिए जूझना पड़ता है।

    यहां टॉस की भूमिका अहम रहती है। कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।

    जानकारी

    कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?

    मुंबई में इस समय गर्मी और उमस है। 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम 7:30 बजे टॉस होना है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

    आंकड़े

    वानखेड़े स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े

    इस स्टेडियम में अब तक 112 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 51 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 61 मैच जीते हैं।

    इस स्टेडियम में उच्चतम स्कोर RCB (235/1 बनाम MI, 2015) और न्यूनतम स्कोर KKR (67 बनाम MI, 2008) के नाम दर्ज है।

    यहां सबसे बड़ी पारी एबी डिविलियर्स (133* बनाम MI, 2015) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हरभजन सिंह (5/18 बनाम CSK, 2011) ने की थी।

    प्रदर्शन

    कैसा रहा है वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन?

    वानखेड़े स्टेडियम में MI ने 81 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 50 मैच में उन्हें जीत और 30 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

    इसके अलावा 1 मैच टाई रहा है। इस मैदान पर MI का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन रहा है।

    CSK ने इस मैदान पर 24 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 12 में उन्हें जीत और इतने में ही हार मिली है। यहां टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 230 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    डेविड वार्नर का IPL में रवि बिश्नोई के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL में ड्वेन ब्रावो के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  ड्वेन ब्रावो
    MI बनाम RCB: कौन हैं विल जैक्स, जिन्हें मिला IPL में डेब्यू का मौका?  टी-20 क्रिकेट
    MI बनाम RCB: रजत पाटीदार ने जड़ा IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: ट्रेंट बोल्ट ने MI के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि ट्रेंट बोल्ट
    IPL 2024: RR ने MI को हराते हुए लगाई जीत की हैट्रिक, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में 250 मैच खेलने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: सूर्यकुमार को NCA ने किया फिट घोषित, 7 अप्रैल को खेल सकते हैं मुकाबला- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2024: शिवम दुबे ने GT के खिलाफ 22 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े शिवम दुबे
    IPL 2024: CSK ने GT को 63 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: शुभमन गिल पर हार के बाद लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL में RR और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत का टी-20 विश्व कप 2024 में चुना जाना लगभग तय- रिपोर्ट  ऋषभ पंत
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम घोषित, मोहम्मद आमिर की हुई वापसी मोहम्मद आमिर
    IPL: यश ठाकुर की कहानी, पहले बनना चाहते थे विकेटकीपर बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025