NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी CSK के लिए 250 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने
    अगली खबर
    IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी CSK के लिए 250 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने
    महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी CSK के लिए 250 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 14, 2024
    07:55 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

    वह CSK के लिए 250 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

    मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में जैसे ही उनका नाम प्लेइंग इलेवन में आया। उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    ऐसे में आइए इस महान खिलाड़ी के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    मैच

    इन खिलाड़ियों ने CSK के लिए खेले हैं सबसे ज्यादा मैच 

    धोनी के अलावा CSK के लिए सिर्फ सुरेश रैना ने 200 मुकाबले खेले हैं। उनके बाद रविंद्र जडेजा हैं, जिन्होंने CSK के लिए 177 मुकाबले खेले हैं।

    धोनी ने 250 मुकाबलों में CSK के लिए 39 से ज्यादा की औसत और 138 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 4,996 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 23 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84* रन रहा है।

    उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे पहला मुकाबला साल 2008 में खेला था।

    खिताब

    धोनी की कप्तानी में 5 खिताब जीत चुकी है CSK 

    CSK लीग की सबसे सफल टीमों में से एक है। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को 5 IPL खिताब (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) दिलाए हैं।

    मुंबई इंडियंस (MI) भी रोहित शर्मा कप्तानी में 5 बार विजेता (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) बनी हैं।

    ऐसे में खिताब के लिहाज से रोहित और धोनी संयुक्त रूप से सबसे सफल कप्तान हैं। इनके बाद गौतम गंभीर के नेतृत्व में KKR 2 बार विजेता बनी है।

    आंकड़े

    धोनी की कप्तानी में CSK ने जीते 128 मैच 

    धोनी ने 2008 से 2023 के बीच IPL के 212 मौकों पर CSK का नेतृत्व किया था।

    IPL 2022 के दौरान, उन्होंने 8 मैचों में कप्तानी की बाकी मैचों में जडेजा ने कमान संभाली थी।

    उनके नेतृत्व में CSK ने 128 मैच जीते (जीत प्रतिशत-60.95) और 82 में हार झेली।

    इस बीच 2 मैच बेनतीजा रहे। धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए 14 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें से 5 मैच जीते और 9 में शिकस्त झेली।

    उम्रदराज

    IPL में खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय हैं धोनी 

    IPL 2024 में CSK ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था, जिसमें धोनी के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया था।

    वह 42 साल और 259 दिन की उम्र में लीग में मुकाबला खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय बन गए थे।

    CSK के पूर्व कप्तान अब केवल प्रवीण तांबे से पीछे हैं, जिन्होंने 2016 में 44 साल और 219 दिन की उम्र में अपना आखिरी मैच खेला था।

    करियर

    कमाल का रहा है धोनी का IPL करियर 

    धोनी ने अपने IPL करियर में अब तक 256 मैचों में 39 से ज्यादा औसत के साथ 5,121 रन बनाए हैं।

    वह क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में 7वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    धोनी ने बतौर कप्तान IPL में 39.82 की औसत और 137.46 की स्ट्राइक रेट से 4,660 रन अपने नाम किए थे।

    वह भारत की इस प्रतिष्ठित लीग में कप्तान के रूप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रोहित शर्मा के बतौर कप्तान वनडे में 2,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा
    भारत ने साल 2013 से नहीं जीता कोई ICC टूर्नामेंट, अब तक 9 बार गंवाई ट्रॉफी वनडे विश्व कप 2023
    सूर्यकुमार यादव बने भारतीय टी-20 टीम की कमान संभालने वाले 13वें कप्तान, जानिए सभी का प्रदर्शन टी-20 क्रिकेट
    ईशान किशन टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने ईशान किशन

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2024: शुभमन गिल पर हार के बाद लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में DC और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: ऋषभ पंत का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: SRH ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को 2 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    गौतम गंभीर के नाम दर्ज हैं IPL के ये बड़े रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए  गौतम गंभीर
    IPL में सौरव गांगुली के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर सौरव गांगुली
    IPL 2024: MI बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    अजिंक्य रहाणे ने IPL में पूरे किए अपने 4,500 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में वीरेंद्र सहवाग के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  वीरेंद्र सहवाग
    IPL 2024: LSG बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025