Loading...
मयंक यादव की DPL में शानदार गेंदबाजी, बल्लेबाज को आउट कर लिया छक्के का बदला
मयंक यादव ने DPL में की शानदार गेंदबाजी

मयंक यादव की DPL में शानदार गेंदबाजी, बल्लेबाज को आउट कर लिया छक्के का बदला

Aug 22, 2026
01:14 pm

क्या है खबर?

अपनी तूफानी गति के लिए मशहूर युवा भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव इस समय सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में शुक्रवार को ईस्ट दिल्ली राइडर्स और आउटर दिल्ली वॉरियर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान मयंक ने एक ऐसी जादुई वापसी की, जिसने क्रिकेट प्रशंसको को रोमांचित कर दिया। अपनी पहली ही गेंद पर छक्का खाने के ठीक अगली गेंद पर उन्होंने बल्लेबाज को आउट कर करारा बदला लिया।

गेंदबाजी

मयंक ने मैच में चटकाए 3 विकेट

राइडर्स की ओर से पहला ओवर लेकर आए मयंक की पहली ही गेंद पर वॉरियर्स के बल्लेबाज याजस शर्मा ने एक शानदार छक्का जड़ दिया।

मयंक ने वापसी करते हुए अगली ही गेंद पर याजस को पवेलियन लौटा दिया।

उन्होंने 4 ओवरों में 22 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इससे वॉरियर्स की टीम 134 रन ही बना पाई।

जवाब में राइडर्स की टीम ने काव्या गुप्ता और वैभव बैसला की 71* रनों की साझेदारी लक्ष्य हासिल कर लिया।

वापसी

मयंक ने की राष्ट्रीय टीम में वापसी

कमर के निचले हिस्से में गंभीर स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण लगभग 2 साल तक भारतीय टीम से बाहर रहने के बाद मयंक ने हाल ही में जिम्बाब्वे में हुई टी-20 सीरीज से भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मयंक ने 2024 में ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

उनके अब 26 टी-20 मैचों में 8.04 की इकॉनमी से 30 विकेट हैं।

ADVERTISEMENT

वापसी

IPL 2026 में LSG के लिए खेले थे मयंक

मयंक ने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए सिर्फ 4 मैच खेले थे, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने 3 मैचों में 14.4 की औसत और 6.54 की इकॉनमी रेट से 5 विकेट लेकर सर्वोच्च विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में सीरीज का समापन किया।

उनके हालिया प्रदर्शनों से साफ है कि चोट के कारण खेल से दूर रहने के बाद वे अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस आ गए हैं।

ADVERTISEMENT