ISL 2018-19: चेन्नइयिन FC बनाम जमशेदपुर FC- मैच प्रीव्यू, टीम न्यूज और फैंटेसी इलेवन

इंडियन सुपर लीग (ISL) अब फाइनल स्टेज में पहुंच रहा है और टॉप-4 में जगह बनाने के लिए मारामारी चल रही है। कल शाम 07:30 बजे चेन्नइयिन FC अपने घर में जमशेदुर FC को होस्ट करेगी। यह मुकाबला जमशेदपुर के लिए काफी अहम होगा। चेन्नइयिन भी इस मुकाबले में अपना सम्मान बचाने की भरपूर कोशिश करेगी। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। पढ़ें, मैच प्रीव्यू, फैंटेसी इलेवन।
पिछले सीजन ISL जीतने वाली चेन्नइयिन के लिए यह सीजन बेहद शर्मनाक और निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक खेले 16 मुकाबलों में 12 हार झेली हैं। इस सीजन चेन्नइयिन को केवल दो जीत ही नसीब हुई है। कुल आठ अंक हासिल कर चुकी चेन्नइयिन फिलहाल अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर काबिज है। सीजन का आखिरी होम मुकाबला खेल रही चेन्नइयिन अपना सम्मान बचाने की पूरी कोशिश करेगी।
जमशेदपुर के लिए सीजन काफी मिला-जुला रहा है। जीत के साथ सीजन शुरु करने वाली जमशेदपुर ने अगले चार मैच ड्रॉ खेले। फिलहाल 16 मैचों में 23 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। जमशेदपुर ने पिछले तीन में से दो मुकाबलों में हार झेली है। जमशेदपुर एक और हार या ड्रॉ खेलकर सीजन का अंत नहीं करना चाहेगी, बल्कि वे जीत के साथ सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेंगे।
चेन्नइयिन ने जनवरी ट्रांसफर विंडो में सीके विनीथ को साइन किया है और वह टीम को फायदा पहुंचा सकते हैं। डिफेंडर मेल्सन आल्वेस और युवा लेफ्ट बैक जेरी के प्रदर्शन पर भी सबकी निगाहें होंगी। जमशेदपुर के लिए उनके डिफेंस की सबसे मजबूत कड़ी टिरी के प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर होगा। टिरी के अलावा इस सीजन तीन गोल और पांच असिस्ट कर चुके कार्ल्स काल्वो से भी जमशेदपुर को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
चेन्नइयिन FC: करनजीत सिंह, एली सैबिया, मेल्सन आल्वेस, जेरी, अनिरुद्ध थापा, रफाएल अगस्तो, जर्मनप्रीत सिंह, ग्रेगरी नेल्सन, थोई सिंह, सीके विनीथ, जेजे लल्पेख्लुआ। जमशेदपुर FC: सुब्रतो पॉल, प्रतीक चौधरी, टिरी, बिकास जैरू, रॉबिन गुरुंग, मारियो आर्क्वेस, पाब्लो मोर्गाडो, कार्ल्स काल्वो, मेमो, माइकल सुसाइराज, फारुख चौधरी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। हॉटस्टार और जियो टीवी एप पर मैच को लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।
सुब्रतो पॉल (गोलकीपर), मेल्सन आल्वेस, टिरी, जेरी ललरिन्जुआला, एली सैबिया, कार्ल्स काल्वो, मेमो, सीके विनीथ, थोई सिंह, पाब्लो मोर्गाडो, फारुख चौधरी।