NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हुए बाहर
    अगली खबर
    मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हुए बाहर
    मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने वाले इस साल चौथे खिलाड़ी हैं (तस्वीर: ट्विटर/@BLACKCAPS)

    मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हुए बाहर

    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 23, 2022
    03:08 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है।

    न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के इस फैसले के बाद अब गुप्टिल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर विराम लगता नजर आ रहा है।

    हाल में संपन्न हुए टी-20 विश्व कप 2022 में वे टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

    भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी-20 सीरीज में भी उन्हें नहीं खिलाया गया।

    बयान

    सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने पर गुल्टिल ने क्या कहा?

    गुप्टिल ने इस बारे में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान की बात रही है।

    उन्होंने कहा, "मौजूदा परिस्थितियों में मैं अपने विकल्पों पर विचार कर रहा हूं। इस रिलीज के साथ, मैं अभी भी न्यूजीलैंड के लिए उपलब्ध हूं। मेरे पास अन्य अवसरों का पता लगाने का मौका है और मुझे अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने का भी मौका मिलेगा, जो महत्वपूर्ण है।"

    न्यूजीलैंड क्रिकेट

    इस मसले पर न्यूजीलैंड क्रिकेट ने क्या कहा?

    NZC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड व्हाइट ने इस बारे में बोर्ड का पक्ष रखा।

    उन्होंने कहा, "हम मार्टिन की स्थिति को समझते हैं। वह लंबे समय तक हमारे लिए एक शानदार बल्लेबाज रहे हैं और हम निश्चित रूप से उनके रास्ते में खड़े नहीं होना चाहते, क्योंकि वह अन्य अवसरों की तलाश कर रहे हैं।"

    बोर्ड की ओर से यह भी कहा गया है कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में गप्टिल की जगह लेने वाले खिलाड़ी की घोषणा जल्द की जाएगी।

    अन्य खिलाड़ी

    सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने वाले अन्य कीवी खिलाड़ी

    गुप्टिल बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने वाले इस साल चौथे खिलाड़ी हैं।

    इससे पहले तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम और जेम्स नीशम भी सूची से बाहर हो चुके हैं।

    ग्रैंडहोम तो इसके बाद संन्यास की घोषणा चुके हैं।

    नीशम और बोल्ट ने दुनियाभर की क्रिकेट लीग्स में अनुबंध किए हैं, जिसके चलते उन्होंने खुद ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से किनारा कर लिया।

    गुप्टिल भी अगले महीने से होने वाली बिग बैश लीग में दिख सकते हैं।

    आंकड़े

    गुप्टिल के अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर

    36 साल के गुप्टिल ने 47 टेस्ट में 29.39 की औसत से 2,586 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने तीन शतक और 17 अर्धशतक भी जमाए।

    उन्होंने 198 वनडे मैचों में 41.5 की औसत से 7,346 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम एक दोहरा शतक, 18 शतक और 39 अर्धशतक दर्ज हैं।

    122 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम 135 की स्ट्राइक रेट से 3,531 रन दर्ज हैं। जिसमें उनके नाम दो शतक और 20 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

    रिकॉर्ड्स

    गुप्टिल के नाम दर्ज हैं ये खास रिकॉर्ड्स

    गुप्टिल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दुनिया के तीसरे और न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन (3,531) बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा मैच (122) गुप्टिल ने ही खेले हैं।

    वे सभी अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय) में पांचवें सबसे ज्यादा छक्के (383) मारने वाले बल्लेबाज हैं।

    सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के (173), दूसरे सबसे ज्यादा कैच (68) और दूसरे सबसे तेज 3,500 रन गुप्टिल ने बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    मार्टिन गुप्टिल
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    डेवोन कॉन्वे के टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन पूरे, जानें उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप: सेमीफाइनल के लिए ग्रुप-1 से किस टीम का दावा सबसे मजबूत? ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: ग्लेन फिलिप्स ने जमाया दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स टी-20 विश्व कप

    मार्टिन गुप्टिल

    टी-20 विश्व कप: भारत के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं चोटिल मार्टिन गुप्टिल क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला टी-20: भारत ने 5 विकेट से जीता मुकाबला, बने ये रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टी-20: भारत को मिला 154 रनों का लक्ष्य, हर्षल की बेहतरीन गेंदबाजी क्रिकेट समाचार
    पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को एक विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड बनाम भारत: टी-20 सीरीज में देखने को मिलेंगी खिलाड़ियों की ये आपसी बैटल्स भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: डेविड मलान ने जमाया वनडे करियर का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज के खराब प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे ब्रायन लारा और मिकी आर्थर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: अरुण जेटली स्टेडियम में 5 साल बाद खेला जा सकता है टेस्ट भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट के आंकड़े

    टी-20 विश्व कप में 1,000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने विराट कोहली, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    टी-20 विश्व कप: लुंगी एनगिडी ने भारत के खिलाफ लिए चार विकेट, जानिए उनके आंकड़े लुंगी एनगिडी
    टी-20 विश्व कप: आरोन फिंच ने आयरलैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े आरोन फिंच
    टी-20 विश्व कप: एलेक्स हेल्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक एलेक्स हेल्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025