Loading...
MCC ने महेंद्र सिंह धोनी, मिताली राज और युवराज सिंह को आजीवन सदस्यता से नवाजा 
MCC ने महेंद्र सिंह धोनी समेत पांच भारतीयों को आजीवन सदस्यता दी है (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

MCC ने महेंद्र सिंह धोनी, मिताली राज और युवराज सिंह को आजीवन सदस्यता से नवाजा 

Apr 05, 2023
07:31 pm

क्या है खबर?

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने भारत के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्लब की आजीवन सदस्यता प्रदान कर सम्मानित किया है। क्लब ने धोनी के अलावा 5 अन्य भारतीय क्रिकटरों को भी इस सम्मान से नवाजा है। इनमें पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, सुरेश रैना, मिताली राज और झूलन गोस्वामी के नाम शामिल हैं। भारत ने धोनी की कप्तानी में 2011 में 28 साल बाद वनडे विश्व कप जीता था। युवराज और रैना उस टीम के सदस्य थे।

बयान

MCC ने अपने बयान में क्या कहा? 

MCC के मुख्य कार्यकारी सचिन गाइ लैवेंडर ने कहा, "हम MCC के मानद आजीवन सदस्यों के अपने नवीनतम समूह की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "आज जिन नामों की घोषणा की गई है उनमें से कुछ आधुनिक समय के महानतम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। हम इस बात से गौरवान्वित है कि हमें अब उन्हें अपने क्लब के मूल्यवान सदस्यों के रूप में गिनने का सौभाग्य मिला है।"

रिपोर्ट

इयोन मोर्गन और केविन पीटरसन भी बने सदस्य 

इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड को लंबे इंतजार के बाद साल 2019 में वनडे विश्व कप विजेता बनाया था। क्लब ने इस उपलब्धि को अभूतपूर्व माना है।

इसी तरह इंग्लैंड के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज केविन पीटरसन को भी यह सम्मान मिला है। पीटरसन 4 बार एशेज सीरीज जीत में इंग्लिश टीम का हिस्सा रहे थे।

इंग्लैंड से जेनी गुन, लौरा मार्श और अन्या श्रुबसोल भी सूची में शामिल हैं। ये सभी इंग्लैंड की 2017 महिला वनडे विश्व कप टीम हिस्सा थीं।

ADVERTISEMENT

रिपोर्ट

MCC ने इस बार 19 पूर्व खिलाड़ियों को दी सदस्यता 

MCC ने 19 नए मानद आजीवन सदस्यों के नाम की घोषणा की है। इनमें से आठ ने टेस्ट खेलने वाले देशों का प्रतिनिधित्व किया गया है।

बता दें कि MCC क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था है। यह क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों (पुरुष और महिला) को मानद आजीवन सदस्यता प्रदान करता है।

इस साल की सूची में भारत और इंग्लैंड के पांच पूर्व खिलाड़ियों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

रिपोर्ट

MCC के नए आजीवन सदस्य 

मेरिसा एगुइलीरा: वेस्टइंडीज (2008-2019)

महेंद्र सिंह धोनी: भारत (2004-2019)

झूलन गोस्वामी: भारत (2002-2022)

जेनी गुन: इंग्लैंड (2004-2019)

मुहम्मद हफीज: पाकिस्तान (2003-2021)

राचेल हेन्स: ऑस्ट्रेलिया (2009-2022)

लौरा मार्श: इंग्लैंड (2006-2019)

इयोन मोर्गन: इंग्लैंड (2006-2022)

मशरफे मुर्तजा: बांग्लादेश (2001-2020)

केविन पीटरसन: इंग्लैंड (2005-2014)

सुरेश रैना: भारत (2005-2018)

मिताली राज: भारत (1999-2022)

एमी सैटरथवेट: न्यूजीलैंड (2007-2022)

युवराज सिंह: भारत (2000-2017)

आन्या श्रुबसोल: इंग्लैंड (2008-2022)

डेल स्टेन: दक्षिण अफ्रीका (2004-2020)

रॉस टेलर: न्यूजीलैंड (2006-2022)

ADVERTISEMENT