Page Loader
महेंद्र सिंह धोनी का पशु प्रेम एक बार फिर नजर आया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IPL 2024 में नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

महेंद्र सिंह धोनी का पशु प्रेम एक बार फिर नजर आया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Dec 03, 2023
04:40 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आमतौर पर सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं, लेकिन उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। धोनी का पशु प्रेम किसी से छिपा नहीं है। अब एक्स पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक घोड़े को कुछ खिलाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में खेलते नजर आएंगे।

ट्विटर पोस्ट

देखें धोनी का वीडियो वायरल

प्रदर्शन

चेन्नई की कप्तानी करेंगे धोनी

IPL में धोनी फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 250 मैच की 217 पारियों में 39.09 की औसत और 135.96 की स्ट्राइक रेट से 5,082 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं। लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन है। इसके अलावा उन्होंने 142 कैच और 42 स्टंपिंग भी की हैं। वह लीग में 7वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

प्रदर्शन

IPL 2023 के बाद धोनी ने कराई सर्जरी

IPL 2023 के दौरान धोनी तकलीफ में नजर आए थे, सीजन खत्म होने के बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी कराई। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) जीते हैं। धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। उन्होंने टेस्ट की 144 पारियों में 4,876 रन, वनडे में 10,773 रन और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1,617 रन बनाए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 शतक भी जड़े हैं।