LOADING...
IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन 
लखनऊ की टीम IPL 2024 में प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन 

Oct 31, 2024
05:41 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने निकोलस पूरन (21 करोड़ रुपये) को रिटेन किया है। इसके साथ-साथ उसने रवि बिश्नोई (11 करोड़ रुपये), मयंक यादव (11 करोड़ रुपये), मोहसिन खान (4 करोड़ रुपये) और आयुष बडोनी (4 करोड़ रुपये) को भी साथ रखा है। पूरन टीम के कप्तान हो सकते हैं। केएल राहुल ने फ्रेंचाइजी के साथ अपना नाता तोड़ लिया है और यह खिलाड़ी नवंबर में होने वाले बड़ी नीलामी में नजर आएगा।

प्रदर्शन 

IPL 2024 में कैसा था LSG का प्रदर्शन?

IPL 2024 में LSG ने लीग स्टेज में अपने 7 मैच जीते और इतने में ही शिकस्त का सामना किया। LSG की टीम 14 अंको (-0.667) के बाद 7वें स्थान पर समाप्त हुई थी। राहुल IPL 2024 में LSG के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 14 पारियों में 37.14 की औसत और 141.28 की स्ट्राइक रेट के साथ 527 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले थे, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82 रन था।

नीलामी

नवंबर में होने वाली है नीलामी 

IPL 2025 से पहले होने वाली नीलामी नवंबर के आखिरी सप्ताह में सऊदी अरब में हो सकती है। इस बार सभी टीमों के पर्स में कुल 120 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिसमें से रिटेंशन के बाद बचे हुए पैसे नीलामी में काम आने हैं। IPL टीमों के पहले 3 रिटेंशन पर उनके पर्स से क्रमश: 18, 14 और 11 करोड़ रुपये काटे जाएंगे। इसी तरह शेष 2 रिटेंशन पर 18 और 14 करोड़ रुपये कटेंगे।

हिस्सा

जहीर खान बने LSG की टीम का हिस्सा 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान LSG के नए मेंटर होंगे। जहीर से पहले गौतम गंभीर इस पद पर थे। मेंटर की भूमिका के अलावा जहीर ऑफ सीजन में खिलाड़ियों की स्काउटिंग और उनके विकास कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। LSG के पूरे कोचिंग दल का नेतृत्व जस्टिन लैंगर कर रहे हैं। साल 2018 से 2022 तक जहीर मुंबई इंडियंस (MI) के साथ टीम निदेशक के पद पर थे।

जानकारी

LSG के पास हैं इतने पैसे 

LSG 69 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में जाएगी। राहुल की कप्तानी में 2 बार प्लेऑफ तक का सफर तय करने वाली टीम चैंपियन नहीं बन पाई थी। टीम ने मार्कस स्टोइनिस और क्रुणाल पांड्या जैसे बड़े नाम को अपने साथ नहीं जोड़ा है।