Page Loader
LSG बनाम RR: दीपक हूडा ने जड़ा IPL करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
दीपक हूडा ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

LSG बनाम RR: दीपक हूडा ने जड़ा IPL करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Apr 27, 2024
09:02 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 44वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बल्लेबाज दीपक हूडा ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (50) जड़ा। यह उनके IPL करियर का 8वां और RR के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 30 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही LSG की टीम शुरुआती झटकों से उबरने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कैसा रही हूडा की पारी और साझेदारी?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG को 11 रन के कुल स्कोर पर मार्कस स्टोइनिस (0) के रूप में दूसरा झटका लगा था। उसके बाद हूडा बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। उन्होंने कप्तान केएल राहुल के साथ पारी को आगे बढ़ाया और महज 61 गेंदों में 115 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। हूडा अपनी पारी में 31 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने।

जानकारी

हूडा और राहुल के बीच हुई तीसरी बड़ी साझेदारी

हूडा और राहुल के बीच हुई 115 रन की साझेदारी LSG के लिए किसी भी विकेट के लिए तीसरे सबसे बड़ी साझेदारी है। सबड़े साझेदारी का रिकॉर्ड क्विंटन डिकॉक और राहुल के नाम, जिन्होंने 2022 में KKR के खिलाफ 210* की साझेदारी निभाई थी।

करियर

कैसा रहा है हूडा का IPL करियर?

हूडा ने 2015 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 113 मैच की 92 पारियों में 18.33 की औसत और 130.21 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,431 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 64 रन का रहा है। वह लीग में अब तक 92 चौके और 61 छक्के जमा चुके हैं। इसी तरह वह फील्डिंग में 50 कैच अपने नाम कर चुके हैं।