Page Loader
LSG बनाम GT: क्विंटन डिकॉक ने IPL में पूरे किए 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े
क्विंटन डिकॉक ने IPL में पूरे किए 100 मैच (तस्वीर: एक्स/@IPL)

LSG बनाम GT: क्विंटन डिकॉक ने IPL में पूरे किए 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े

Apr 07, 2024
07:59 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 21वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने हुईं। इसमें LSG ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। इसके बाद पारी की शुरुआत करने उतरने के साथ LSG के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। यह उनका IPL में 100वां मुकाबला रहा। हालांकि, वह 4 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो गए। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

उपलब्धि

ऐसा करने वाले दक्षिण अफ्रीका के चौथे खिलाड़ी बने डिकॉक

डिकॉक 100 IPL मैच खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के चौथे और कुल मिलाकर 64वें खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (184), फाफ डु प्लेसिस (135) और डेविड मिलर (124) भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। डिकॉक LSG से पहले मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल्स (DC), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में सर्वाधिक रन MI के लिए 1,329 बनाए हैं।

करियर

कैसा रहा है डिकॉक का IPL करियर?

डिकॉक ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक दुनिया की सबसे महंगी लीग में 100 मैचों की इतनी ही पारियों में 32.47 की औसत और 134.51 की स्ट्राइक रेट से 3,552 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 22 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 रन का रहा है। वह 301 चौके और 122 छक्के भी जड़ चुके हैं।