LOADING...
LSG बनाम DC: मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को पहली गेंद पर किया आउट, देखें वीडियो
मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को पहली गेंद पर किया आउट

LSG बनाम DC: मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को पहली गेंद पर किया आउट, देखें वीडियो

Apr 01, 2026
10:54 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 5वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ। इसमें LSG के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने DC के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को पारी की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटा दिया। इससे DC को 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ा झटका लगा। शमी की इस गेंद की खासी प्रशंसा हो रही है और इस विकेट का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विकेट

शमी ने राहुल को कैसे बनाया अपना शिकार?

LSG से मिले 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए DC की ओर से राहुल और पथुम निसांका बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे थे। पारी की पहली गेंद शमी ने ऑफ स्टम्प के थोड़ी सी बाहर फेंकी थी। राहुल ने ड्राइव करने का प्रयास किया, लेकिन बॉल बल्ले का निकारा लेते हुए थर्ड मैन पर खड़े मोहसिन खान की ओर गई। इस पर खान ने सावधानी से आसान कैच लपकते हुए राहुल की पारी का अंत कर दिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें राहुल के विकेट का वीडियो

Advertisement