Page Loader
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बनाया वनडे इतिहास का अपना दूसरा न्यूनतम स्कोर, जानिए आंकड़े
श्रीलंका क्रिकेट टीम की शर्मनाक हार (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बनाया वनडे इतिहास का अपना दूसरा न्यूनतम स्कोर, जानिए आंकड़े

Nov 02, 2023
09:23 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को 302 रन से मात दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका टीम 19.4 ओवर में 55 रन पर सिमट गई। 5 बल्लेबाजों का तो खाता तक नहीं खुला। यह श्रीलंका का वनडे में दूसरा सबसे कम स्कोर है।

आंकड़े

श्रीलंका का वनडे में सबसे न्यूनतम स्कोर

श्रीलंका का वनडे में सबसे कम स्कोर 43 रन है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2012 में टीम ने यह शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था। वनडे में श्रीलंका के अन्य सबसे कम स्कोर की बात करें तो दूसरे पायदान पर संयुक्त रूप से 55 रन है। भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा श्रीलंका ने 1986 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 55 रन बनाए थे। इसके अलावा श्रीलंका ने 2014 में इंग्लैंड और इसी साल भारत के खिलाफ 73 रन बनाए थे।

प्रदर्शन

भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

मुकाबले की बात करें तो भारत की ओर से 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। शुभमन गिल ने 100 की स्ट्राइक रेट से 92 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 11 चौकों की मदद से 94 गेंदों पर 88 रन बनाया। श्रेयस अय्यर ने 56 गेंदों पर 146.43 की स्ट्राइक रेट से 82 रन जड़ दिए। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने 5, मोहम्मद सिराज ने 3 और जसप्रीत बुमराह-रविंद्र जडेजा ने 1-1 सफलता अपने नाम की।