NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ये भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने हैं 'ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर', कब और किसे मिला सम्मान?
    अगली खबर
    ये भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने हैं 'ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर', कब और किसे मिला सम्मान?
    विराट कोहली 2 बार यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    ये भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने हैं 'ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर', कब और किसे मिला सम्मान?

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 08, 2025
    04:34 pm

    क्या है खबर?

    किसी भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के लिए 'ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर' बनना बहुत बड़ी बात होती है। ये सम्मान बहुत कम ही खिलाड़ियों को मिल पाता है।

    इसके लिए पूरे साल हर प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करना होता है। जसप्रीत बुमराह साल 2024 के लिए यह सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें जो रूट, कामिंडु मेंडिस और हैरी ब्रूक के साथ नामांकित किया गया है।

    आइए उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने यह सम्मान प्राप्त किया है।

    #1

    राहुल द्रविड़- साल 2004 

    भारत के लिए सबसे पहले यह सम्मान पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने प्राप्त किया था।

    साल 2004 में उन्होंने 12 टेस्ट की 18 पारियों में 63.06 की औसत के साथ 946 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 270 रन रहा था।

    वनडे क्रिकेट में राहुल ने उस साल 31 मैच में 1 शतक और 10 अर्धशतक की मदद से 1,025 रन बनाए थे। उनकी औसत 39.42 की रही थी।

    #2

    सचिन तेंदुलकर- साल 2010 

    सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में ICC की ये चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की थी।

    उस साल 14 टेस्ट की 23 पारियों में उन्होंने 78.10 की उम्दा औसत के साथ 1,562 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 7 शतक और 5 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214 रन रहा था।

    उस साल उन्होंने 2 वनडे में 134.21 की औसत से 204 रन बनाए थे। उनके बल्ले से वनडे क्रिकेट के इतिहास का पहला दोहरा शतक भी निकला था।

    #3

    रविचंद्रन अश्विन- साल 2016 

    पूर्व स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने साल 2016 में यह सम्मान प्राप्त किया था।

    उन्होंने 12 टेस्ट खेले थे और इसकी 23 पारियों में 23.90 की औसत से 72 विकेट लिए थे। उन्होंने 8 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/59 का रहा था।

    वनडे में उनको 2 विकेट मिले थे। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 17 मैच में 16.17 की शानदार औसत से 23 विकेट झटके थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/8 का रहा था।

    #4

    विराट कोहली- (2017 और 2018) 

    विराट कोहली एकमात्र ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने 2 बार (2017 और 2018) यह सम्मान जीता है।

    2017 में उन्होंने 10 टेस्ट खेले थे और 75.64 की औसत से 1,059 रन बनाए थे। 2018 में उनके बल्ले से 13 टेस्ट में 55.08 की औसत से 1,322 रन निकले थे।

    वनडे में उन्होंने 2017 में 76.84 की औसत से 1,460 रन और 2018 में 133.55 की शानदार औसत से 1,202 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    विराट कोहली
    सचिन तेंदुलकर

    ताज़ा खबरें

    एक्स में आ रही समस्याओं पर ध्यान देंगे एलन मस्क, जानिए क्या कहा  सोशल मीडिया
    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' ने लगाई छलांग, 'केसरी वीर' की 2 दिन में हालत खराब राजकुमार राव
    कई राज्यों में बारिश-अंधड़ से बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में सड़कें बनी नदियां  मानसून
    पंजाब-गुजरात समेत 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर 19 जून को उपचुनाव, कब आएंगे परिणाम? गुजरात

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: विराट कोहली फिर हुए फ्लॉप, बना डाले ये अनचाहे रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    हार्दिक पांड्या बन सकते हैं चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के कप्तान- रिपोर्ट  रोहित शर्मा
    सिडनी टेस्ट: भारत की पहली पारी 185 रन पर हुई समाप्त, ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    सिडनी टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की पारी 181 रन पर सिमटी, भारत को मिली अहम बढ़त   भारतीय क्रिकेट टीम
    सिडनी टेस्ट: भारतीय टीम ने बनाई 145 रनों की बढ़त, दूसरे दिन ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी: किसी 1 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान: रयान रिकेल्टन ने जड़ा पहला टेस्ट दोहरा शतक लगाया, ये बनाए रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    विराट कोहली

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय: बाबर आजम ने रनों के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जानिए आंकड़े बाबर आजम
    विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलिया के इन तेज गेंदबाजों ने किया है आउट  भारतीय क्रिकेट टीम

    सचिन तेंदुलकर

    महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रत्येक टेस्ट सीरीज में इन भारतीयों ने बनाए सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक बार एक वर्ष में 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली
    सचिन तेंदुलकर का डीपफेक वीडियो वायरल, लोगों से की रिपोर्ट करने की मांग साइबर अपराध
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025