Loading...
लुसाने डायमंड लीग 2026: दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, एक बार फिर पाथिरागे से हारे 
दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा (तस्वीर: एक्स/@narendramodi)

लुसाने डायमंड लीग 2026: दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, एक बार फिर पाथिरागे से हारे 

Aug 22, 2026
07:12 am

क्या है खबर?

लुसाने डायमंड लीग 2026 में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शीर्ष स्थान हासिल करने में नाकाम रहे। 2 बार ओलंपिक पदक विजेता इस प्रमुख खिलाड़ी ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 88.05 मीटर का प्रयास किया। उनसे आगे श्रीलंका के रमेश थरंगा पाथिरागे रहे, जिन्होंने 88.14 मीटर का थ्रो किया। नीरज शीर्ष स्थान हासिल करने से बेहद करीबी अंतर से चूक गए। हालांकि, उनका यह प्रदर्शन एशियाई खेलों से पहले सकारात्मक माना जा रहा है।

प्रदर्शन 

ऐसा रहा नीरज का प्रदर्शन 

नीरज ने अपने पहले प्रयास में 83.54 मीटर दूर भाला फेंका और अपने दूसरे प्रयास में 88.14 मीटर का थ्रो किया।

दूसरे राउंड के बाद की तालिका में वह शीर्ष पर बने हुए थे।

इसके बाद तीसरे राउंड में 83.72 मीटर के बाद नीरज ने चौथा राउंड में फाउल किया।

दिलचस्प रूप से भारतीय दिग्गज ने 5वां राउंड छोड़ दिया और छठे और आखिरी प्रयास में 82.15 मीटर दूर भाला फेंका।

पाथिरागे

पाथिरागे ने हासिल किया शीर्ष स्थान, तीसरे स्थान पर रहे पीटर्स

इस साल शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रीलंका के पाथिरागे ने पहले थ्रो में 85.99 मीटर के साथ अच्छी शुरुआत की।

इसके बाद उन्होंने 87.06 मीटर और तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर फेंककर बाजी मार ली।

यह उनकी लगातार तीसरी जीत थी।

ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 86.69 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो करके तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने अंतिम प्रयास में अपना सबसे बेहतर थ्रो हासिल किया।

ADVERTISEMENT

जानकारी

दोहा डायमंड लीग में भी पाथिरागे से पीछे रहे थे नीरज 

इस साल जून में दोहा डायमंड लीग का आयोजन हुआ था, जिसमें नीरज 85.69 मीटर के प्रयास के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। उस प्रतियोगिता में पाथिरागे 88.68 मीटर के प्रयास के साथ शीर्ष पर रहे थे।

ADVERTISEMENT

राष्ट्रमंडल 

हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल में भी पाथिरागे से हारे थे नीरज 

हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भी नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे और इन खेलों में अपना दूसरा स्वर्ण पदक नहीं जीत सके थे।

उन्होंने ग्लासगो खेलों में 85.83 मीटर का थ्रो करते हुए रजत पदक जीता था।

उन खेलों में पाथिरागे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

राष्ट्रमंडल खेल 2026 का कांस्य पदक भारत के यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर के प्रयास के साथ जीता था।

ADVERTISEMENT