Page Loader
भारत को वनडे में शेष गेंद के लिहाज से मिली सबसे बड़ी हार, ऑस्ट्रेलिया ने रौंदा 
भारत को मिली करारी हार (फोटो: ट्विटर/@BCCI)

भारत को वनडे में शेष गेंद के लिहाज से मिली सबसे बड़ी हार, ऑस्ट्रेलिया ने रौंदा 

Mar 19, 2023
06:23 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में करारी हार मिली है। मेहमान टीम ने 118 रनों के लक्ष्य को 234 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। यह बची हुई गेंदों के मामले में भारत की वनडे में सबसे बड़ी हार हो गई है। इससे पहले भारत को 212 गेंद शेष रहते न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 2019 में हार मिली थी। भारत 3 बार 200 या उससे अधिक गेंद शेष रहते वनडे मैच हार चुका है।

लेखा-जोखा

इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने जीता मुकाबला

विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 26 ओवरों में 117 के स्कोर पर ढेर हो गई। भारत के लिए विराट कोहली (31) ने सर्वाधिक रन बनाए तो वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श (36 गेंद 66* रन) और ट्रेविस हेड (30 गेंद 51* रन) की बदौलत 11 ओवरों में ही मैच अपने नाम कर लिया।